
राहुल गांधी ने पदयात्रा के समर्थन के लिए केरल के लोगों का आभार व्यक्त किया
राहुल बोले- मैं सदा ऋणी हूं
गांधी ने कहा कि यहां के लोगों ने जो स्नेह जो समर्थन दिया। मैं कितना भी केरल के लोगों को दूं, यहां के लोगों से बदले में हमेशा मुझे अधिक मिलता है।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में भारत जोड़ो यात्रा को प्रदेश में मिले समर्थन के लिए प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया। गांधी ने कहा कि यहां के लोगों ने जो स्नेह जो समर्थन दिया। मैं कितना भी केरल के लोगों को दूं, यहां के लोगों से बदले में हमेशा मुझे अधिक मिलता है। मैं सदा ऋणी हूं। गांधी ने केरल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पुलिस और अन्य सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस और यूडीएफ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं, केरल पुलिस और हर उस व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूं, जो इस प्रदेश में भारत जोडो यात्रा का हिस्सा रहे है।
गांधी ने इस समर्थन को कांग्रेस की मजबूती और अपने संकल्प को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमें जो समर्थन दिया है। वह हमारे संकल्प को और मजबूत बनाता है और हमारी प्रगति को और भी मजबूत बनाता है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List