कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की दौड़ में दिग्विजय सिंह भी शामिल

दिल्ली पहुंचने के बाद किया स्पष्ट

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की दौड़ में दिग्विजय सिंह भी शामिल

दिग्विजय सिंह ने दिल्ली पहुंचने के बाद यह स्पष्ट किया। मैं यहां कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म लेने आया हूं, और अपना नामांकन पत्र भरुंगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव के लिए टिकट पाने वालों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भले ही पिछड़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौड़ में वरिष्ठ नेता शशि थरूर और पवन बंसल के बाद अब दिग्विजय सिंह भी शामिल हो गए है। दिग्विजय सिंह ने दिल्ली पहुंचने के बाद यह स्पष्ट किया। मैं यहां कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म लेने आया हूं, और अपना नामांकन पत्र भरुंगा।

दिग्विजय सिंह से पहले पार्टी के लोक सभा सदस्य थरूर नामांकन पत्र ले चुके हैं। वरिष्ठ नेता पवन बंसल ने भी नामांकन पत्र लिया है, लेकिन बाद में कहा कि नामांकन पत्र उन्होंने किसी और के लिए मंगाया है। लंबे समय से अध्यक्ष बनने के लिए चर्चा में रहे गहलोत राजस्थान में अपने समर्थक विधायकों के सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने के खिलाफ बगावत करने से अचानक दौड़ से बाहर होते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरने की 30 सितंबर आखिरी तिथि है। एक सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच का काम किया जाएगा और 17 अक्टूबर को चुनाव होने है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सात प्रत्याशियों...
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी
अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि
शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
Stock Market : वित्त वर्ष के अंतिम दिन बाजार गुलजार
फिजिक्सवाला कोचिंग की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी