भारतीय सिनेमा देशवासियों को एक सूत्र में बांध रहा : मुर्मू

पुरस्कार हमारे देश की क्षेत्रीय ताकत को लाते हैं सामने: ठाकुर

भारतीय सिनेमा देशवासियों को एक सूत्र में बांध रहा : मुर्मू

पारेख को इस सम्मान से नवाजा जाना अदम्य नारी शक्ति का सम्मान है। उन्हें वर्ष 2020 के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि मशहूर फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाना नारी की अदम्य शक्ति का सम्मान है और सिनेमा जगत बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुर्मू ने शुक्रवार को यहां विभिन्न श्रेणियों में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करने के मौके पर यह बात कही। सिने जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान आशा पारेख को दिया गया। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दी। पारेख को शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं ने कई तरह की सीमाओं तथा बंदिशों के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। पारेख को इस सम्मान से नवाजा जाना अदम्य नारी शक्ति का सम्मान है। उन्हें वर्ष 2020 के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि सिनेमा जगत फिल्म बनाने के साथ साथ बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सिनेमा न केवल एक उद्योग है बल्कि हमारी संस्कृति तथा मूल्यों की भी अभिव्यक्ति है। यह राष्ट्र निर्माण के लिए हमारे समाज को जोड़ने का भी माध्यम है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार का बड़ा प्रोजेक्ट अटका, पैसों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहा काम पूर्ववर्ती गहलोत सरकार का बड़ा प्रोजेक्ट अटका, पैसों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहा काम
पूर्ववर्ती गहलोत सरकार का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर में 24 मंजिला आईपीडी टावर प्रोजेक्ट पैसों के अभाव में...
भारत में लोकसभा चुनाव का इतिहास
विदेशी स्टूडेंट्स व प्रवासी भारतीयों को प्रवेश का मौका
रेलवे: गर्मी में यात्रियों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवा रहा भोजन-पानी
प्रदेश में तेज गर्मी का असर, जयपुर @ 38.6 डिग्री पहुंचा तापमान, 26 से बदलेगा मौसम
Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग