आखिरी क्षणों में अभिमन्यु के गोल से जीती वी पोलो

खेल के तीसरे चक्कर तक वी पोलो टीम 4-5 से पिछड़ी हुई थी

आखिरी क्षणों में अभिमन्यु के गोल से जीती वी पोलो

आखिरी चक्कर में ध्रुवपोल गोदारा ने 40 गज की पेनल्ट को गोल में बदल टीम को 5-5 से बराबरी दिलाई लेकिन अशोक चांदना ने नाहरगढ़ छोर पर शानदार गोल बना एक बार फिर अपनी टीम को 6-5 से आगे कर दिया।

जयपुर। चार हैंडीकैप के अभिमन्यु पाठक और तीन गोल के ध्रुवपाल गोदारा के बेहतरीन तालमेल के दम पर वी पोलो ने शुक्रवार को यहां रामबाग पोलो मैदान पर खेले राव राजा हनूत कप पोलो मुकाबले में कैरिसिल चांदना को रोमांचक मुकाबले में 7-6 से पराजित कर दिया। वी पोलो के लिए मैच विजयी गोल अभिमन्यु पाठक ने खेल के आखिरी क्षणों में बनाया। वी पोलो के लिए अभिमन्यु और ध्रुव ने तीन-तीन गोल बनाए, वहीं एक गोल गोंजालो ने किया। चांदना टीम की ओर से मतियास विआल ने तीन गोल किए, जबकि एक-एक गोल अशोक चांदना, कुलदीप सिंह राठौड़ और रणशे पुरोहित ने किया।

रोमांचक रहा आखिरी चक्कर
खेल के तीसरे चक्कर तक वी पोलो टीम 4-5 से पिछड़ी हुई थी। आखिरी चक्कर में ध्रुवपोल गोदारा ने 40 गज की पेनल्ट को गोल में बदल टीम को 5-5 से बराबरी दिलाई लेकिन अशोक चांदना ने नाहरगढ़ छोर पर शानदार गोल बना एक बार फिर अपनी टीम को 6-5 से आगे कर दिया। चक्कर के पांचवें मिनट में ध्रुव ने 20 की पेनल्ट पर गोल कर फिर से वी पोलो को बराबरी दिलाई और आखिरी मिनट में पाठक ने 40 गज की पेनल्टी को भुनाते हुए टीम को 7-6 से जीत दिला दी। 

Tags: polo

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत