उत्तर प्रदेश में तालाब में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 27 श्रद्धालुओं की मौत

10 से ज्यादा घायल हो गए है

उत्तर प्रदेश में तालाब में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 27 श्रद्धालुओं की मौत

सभी श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन कर के आ रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पर करीब 50 लोग सवार थे। मरने वालों में 13 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन कर के आ रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पर करीब 50 लोग सवार थे। हादसे मरने वालों में 13 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल हैं। घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रैफर किया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू किया। 

मृतकों के परिजन को 2-2 लाख मुआवजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की मुआवजा देने की घोषणा की है।

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News