धार्मिक यात्रा के साथ मेवाड़ में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएगी वसुंधरा राजे

धार्मिक यात्रा के साथ मेवाड़ में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएगी वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे 23 से 25 नवंबर तक मेवाड़ के दौरे पर रहेंगी।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे 23 से 25 नवंबर तक मेवाड़ के दौरे पर रहेंगी। हालांकि उनकी यह यात्रा धार्मिक बताई जा रही है लेकिन इस यात्रा की पिछले दिनों उनके खास नजदीकी नेताओं में माने जाने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, यूनुस खान, राजपाल सिंह शेखावत, कालू लाल गुर्जर सहित अन्य नेताओं की मेवाड़ में तैयारियों को लेकर दौरे और बैठकों के कारण यात्रा को केवल धार्मिक ना मानकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राजे इस के बहाने अपनी राजनीतिक ताकत भी दिखाएंगी। यात्रा के दौरान वसुंधरा राजे मेवाड़ के मंदिरों में पूजा अर्चना करने जाएंगी। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पिछले दिनों दिवंगत हुए धरियावद के विधायक गौतम लाल मीणा, राजसमंद की दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी सहित अन्य नेताओं के घर पर भी शोक जताने पहुचेंगी।


उपचुनाव में नहीं गई थी वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले दिनों वल्लभनगर और धरियावद के उपचुनाव में स्टार प्रचारक थी लेकिन अपनी पुत्रवधू की तबीयत ज्यादा नासाज होने के कारण उपचुनाव में नहीं जा पाई थी ।  लेकिन अब दोनों सीटों पर करारी हार के बाद वह धरियावद जा रही है।


कटारिया ने साधा था निशाना, चर्चा में है बयान
मेवाड़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सबसे बड़े चेहरे आने जाते हैं। उनकी यात्रा से पहले कटारिया ने हाल ही में बयान देकर भाजपा की अंदरूनी राजनीति को भी गरमा दिया है।  कटारिया ने पिछले दिनों स्टार प्रचारक होने के बावजूद उपचुनाव प्रचार में  वसुंधरा राजे के ना आने के बयान दिए थे। जिसकी खासा चर्चा भाजपाइयों के बीच है। राजे की यात्रा से पहले कटारिया इस बयान को भाजपाई कटारिया के यात्रा को नापसंद करने को लेकर भी जोड़ रहे हैं।


राज्य की स्वागत में उमड़ेगे भाजपाई

यात्रा से पहले जिस तरह से राज्य के नजदीकी माने जाने वाले नेता मेवाड़ में उनकी यात्रा की तैयारियों को लेकर गए थे, उससे चर्चा है कि राजे की यात्रा के दौरान उनके स्वागत में भाजपा नेता  और कार्यकर्ता उमड़ेंगे। जिसे राजे की राजनीतिक ताकत और लोकप्रियता दिखाने से जोड़कर देखा जा रहा है।

Read More भाजपा का चुनाव की जीत को सोशल मीडिया कैंपेन, 9 हजार एक्सपर्ट जुटे

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा की चार समितियों का गठन राजस्थान विधानसभा की चार समितियों का गठन
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की चार समितियों का गठन किया है।
मुख्यमंत्री ने सरदारशहर में विशाल रामनवमी शोभायात्रा में की शिरकत
चालू वर्ष में भारत की विकास दर रहेगी 6.5 प्रतिशत : अंकटाड
केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुआ मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन
पेयजल संकट से जूझ रहे खेड़लीबंधा वासी करेंगे मतदान का बहिष्कार
असर खबर का - पेयजल की सप्लाई फिर से हुई शुरू
खाचरियावास की रैली में उमड़ा जनसमुदाय, प्रभारी रंधावा भी हुए शामिल