मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, पीएम ने की अखिलेश से बात

आईसीयू में हैं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, पीएम ने की अखिलेश से बात

डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। वहीं उनके भाई शिवपाल सिंह यादव उनसे मिलने पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश यादव से फोन पर बात की है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे फिलहाल आईसीयू में हैं। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। वहीं उनके भाई शिवपाल सिंह यादव उनसे मिलने पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश यादव से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने अखिलेश यादव से मुलायम सिंह यादव की सेहत के बारे में जानकारी ली है और हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। मुलायम सिंह की तबीयत खराब होने के बाद अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में हैं।

राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव से फोन पर बात करके मुलायम सिंह यादव की सेहत के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने ट्वीट कर के यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट के माध्यम से मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मुलायम सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. सपा नेता राकेश यादव ने बताया है कि मुलायम सिंह यादव की सेहत स्थिर है। आज उनका ऑक्सीजन लेवल थोड़ा कम हुआ है, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है। उनका रूटीन चेकअप रोजाना किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जेईई-मेन में नीलकृष्ण आल इंडिया टॉपर, आल इंडिया टॉपर के साथ रैंक-2 पर दक्षेश संजय मिश्रा  जेईई-मेन में नीलकृष्ण आल इंडिया टॉपर, आल इंडिया टॉपर के साथ रैंक-2 पर दक्षेश संजय मिश्रा 
परिणामों में एक बार फिर प्रदेश के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है। देर रात तक देखे गए परिणामों में...
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में “द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक 
म्यांमार में लकड़ी की तस्करी के मामले में 22 संदिग्ध गिरफ्तार
मोदी-राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
जैसलमेर में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त
चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता
इराक में 11 आईएस आतंकवादियों को दी फांसी, अभी भी बड़े पैमाने पर छिपे