उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

जापान के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में गिरी

उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया की जापान के ऊपर से दागी मिसाइल को जापान और अमेरिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया कृत्य प्रतीत होता है।

टोक्यो। उत्तर कोरिया ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो जापान के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में जा गिरी। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया की जापान के ऊपर से दागी मिसाइल को जापान और अमेरिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया कृत्य प्रतीत होता है। बैलिस्टिक मिसाइल 22 मिनट तक हवा में रहने के बाद प्रशांत महासागर में गिरी और उससे पहले करीब 4,500 किलोमीटर का दूरी तय किया, हालांकि ये अमेरिकी द्वीप गुआम से बहुत दूरी पर हुआ। जापान के ऊपर से उत्तर कोरिया द्वारा 2017 के बाद से पहली बार मिसाइल दागी है, और इसे जापान के लिए एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। 

संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया को बैलिस्टिक और परमाणु हथियारों का परीक्षण करने से प्रतिबंधित किया हुआ है। बिना किसी पूर्व चेतावनी या परामर्श के अन्य देशों की ओर या उसके ऊपर मिसाइलें दागना अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन माना जाता है। अधिकांश देश ऐसा करने से बचते हैं क्योंकि इसे सामान्य तौर पर हमला समझा जा सकता है। यह परमाणु परीक्षण जैसा बड़ा मामला नहीं है, लेकिन इसे उकसाने वाला कृत्य माना जा सकता है।

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि उत्तर कोरिया की ओर से एक मिसाइल दागी गई, जिसके जापान के ऊपर गुजरते हुए प्रशांत महासागर में गिरने की आशंका है। देश के होक्काइदो और आओमोरी क्षेत्र में ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए निलंबित की गईं थी, जो अब बहाल कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा  कि उत्तर कोरिया की ओर से हाल ही में किए गए परीक्षण की कड़ी निंदा करता हूं। मैं मौजूदा स्थिति को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ बातचीत करूंगा। उन्होंने कहा कि वह स्थिति को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के साथ चर्चा करेंगे।

जापान के अधिकारियों ने आस-पास की इमारतों को खाली करने के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र के निवासियों के लिए जे -अलर्ट जारी किया है। वर्ष 2017 के बाद पहली बार ऐसा अलर्ट जारी किया गया है। किशिदा ने इस प्रक्षेपण को एक हिंसक व्यवहार करार दिया। जबकि रक्षा मंत्री यासुकाजू हमादा ने कहा कि जापान पलटवार करने की क्षमता रखता है और अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी विकल्प को चुन सकता है। अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद प्रवक्ता एड्रिएन वाटसन ने इसे खतरनाक और लापरवाह कृत्य बताया, जो कि इस क्षेत्र को अशांत कर सकता है।

Read More इराक में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर ड्रोन हमला

 

Read More हेलीकॉप्टर क्रैश में ओमोंडी ओगोला सहित 9 लोगों की मौत

Read More इथियोपिया में एक कॉलोनी में गिरी आवासीय इमारत, 7 लोगों की मौत

 

Read More हेलीकॉप्टर क्रैश में ओमोंडी ओगोला सहित 9 लोगों की मौत

Read More इथियोपिया में एक कॉलोनी में गिरी आवासीय इमारत, 7 लोगों की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग