खाचरियावास ने किया शस्त्र पूजन, भाजपा पर भी साधा निशाना

दशहरे को बताया बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक

खाचरियावास ने किया शस्त्र पूजन, भाजपा पर भी साधा निशाना

खाचरियावास ने सपरिवार पूजा अर्चना करते हुए देश प्रदेश में सुख सम्रद्धि और खुशहाली की कामना की। सिविल लाइंस विधानसभा के कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। पूजा अर्चना के बाद खाचरियावास ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

जयपुर। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने विजयदशमी के मौके पर अपने आवास पर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर शस्त्र पूजन भी किया। 
खाचरियावास ने सपरिवार पूजा अर्चना करते हुए देश प्रदेश में सुख सम्रद्धि और खुशहाली की कामना की। सिविल लाइंस विधानसभा के कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। पूजा अर्चना के बाद खाचरियावास ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

भगवान राम ने रावण का दहन कर बुराइयों के अंत कर समाज को शिक्षा दी। हमें इस पर्व पर समाज में फैली बुराइयों को मिटाकर जीत का प्रण लेना है। साथ ही, खाचरियावास ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार गिराने का षडयंत्र कर पाप किया है। कांग्रेस सच्चाई के रास्ते पर चलकर लोगों की सेवा में जुटी हुई है। भाजपा चाहे कितने भी षड्यंत्र कर ले,अंत में सच्चाई की जीत होगी। राजस्थान की जनता समझदार है और भाजपा के षड़यंत्र को बेनकाब कर अगली बार भी कांग्रेस की सरकार ही बनाएगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें