अरुणाचल प्रदेश में सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट शहीद

2 पायलट बुरी तरह जख्मी

अरुणाचल प्रदेश में सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट शहीद

यह घटना तब हुई जब हेलीकाप्टर सुबह की नियमित उड़ान भर रहा था। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह चीता हेलीकॉप्टर तवांग के अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भर रहा था। 10 बजे इसमें अचानक कुछ गड़बड़ी आ गई।

नई दिल्ली। सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे एक पायलट की मौत हो गई जबकि दूसरे पायलट का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। यह घटना तब हुई जब हेलीकाप्टर सुबह की नियमित उड़ान भर रहा था। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह चीता हेलीकॉप्टर तवांग के अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भर रहा था। 10 बजे इसमें अचानक कुछ गड़बड़ी आ गई।

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार दोनों पायलट बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें पास के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दुर्भाग्य से गंभीर रूप से घायल एक पायलट ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का उपचार किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है, और इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

 

Read More Sikar: अमराराम की नामांकन सभा में BJP पर बरसे डोटासरा, बोले- नहीं चलेगा 400 पार का प्रचार, 100-125 पार करलो तो गनीमत मानना

 

Read More Sikar: अमराराम की नामांकन सभा में BJP पर बरसे डोटासरा, बोले- नहीं चलेगा 400 पार का प्रचार, 100-125 पार करलो तो गनीमत मानना

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी