यूएई ने वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव, घूमना और नौकरी खोजना हुआ आसान, भारतीयों को होगा बंपर फायदा

ग्रीन रेजिडेंसी और मल्टीपल एंट्री वीजा

यूएई ने वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव, घूमना और नौकरी खोजना हुआ आसान, भारतीयों को होगा बंपर फायदा

यूएई ने इमीग्रेशन के नियमों में बदलाव किया है, जो टूरिस्ट के साथ ही उन लोगों पर भी प्रभाव डालेगा जो यहां आकर काम करना या रहना चाहते हैं। नए इमीग्रेशन नियमों की बात करें तो पांच साल का ग्रीन वीजा विदेशियों को वअए के नागरिक या किसी एंप्लॉयर के बिना खुद को स्पॉन्सर करने की इजाजत देता है।

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने हाल ही में जिस वीजा प्रणाली की घोषणा की थी, वह सोमवार से लागू हो गई है। नए वीजा नियमों में 10 साल का विस्तारित गोल्डन वीजा योजना, कुशल श्रमिकों के लिए पांच साल का ग्रीन रेजिडेंसी और मल्टीपल एंट्री वाला टूरिजस्ट वीजा है। मल्टीपल एंट्री वाला वीजा विजिटर्स को 90 दिनों तक देश में रहने की इजाजत देता है। यूएई ने इमीग्रेशन के नियमों में बदलाव किया है, जो टूरिस्ट के साथ ही उन लोगों पर भी प्रभाव डालेगा जो यहां आकर काम करना या रहना चाहते हैं। नए इमीग्रेशन नियमों की बात करें तो पांच साल का ग्रीन वीजा विदेशियों को वअए के नागरिक या किसी एंप्लॉयर के बिना खुद को स्पॉन्सर करने की इजाजत देता है। हालांकि इस वीजा के लिए फ्रीलांसर, कुशल कर्मचारी और निवेशक ही पात्र हैं। इसके साथ ही ग्रीन वीजा धारक अपने परिवार के सदस्यों को भी स्पॉन्सर कर सकते हैं। अगर ग्रीन वीजा एक्सपायर हो जाता है तो भी छह महीने की अवधि दी जाएगी।

90 दिन रहने की इजाजत 

पर्यटक वीजा के जरिए अब 60 दिनों तक यूएई में रहने की अनुमति मिलेगी। वहीं, 5 साल के मल्टीपल एंट्री वाले वीजा के जरिए 90 दिन रहने की इजाजत मिलेगी। नए वीजा नियमों के जरिए दुबई में अब नौकरी खोजना भी आसान होगा। जॉब एक्सप्लोरेशन वीजा पेशेवरों को बिना किसी होस्ट के ही देश में आने और नौकरी खोजने की इजाजत देगा।

यूएई गोल्डन वीजा के फायदे

Read More मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 

गोल्डन वीजा के तहत 10 साल का निवास मिलता है। ये वीजा खास तौर पर निवेशक, उद्यमी और असाधरण प्रतिभा वाले लोगों के लिए होता है। गोल्डन वीजा धारक अपने परिवार के सदस्यों और बच्चों को स्पॉन्सर कर सकता है। गोल्डन वीजा में जो सबसे बड़ा फायदा है वह ये कि अगर वीजा धारक का निधन हो जाता है तो भी उनका परिवार उस वीजा के जरिए देश में रह सकता है। गोल्डन वीजा धारक अपने बिजने की 100 फीसदी हिस्सेदारी रखने के पात्र होते हैं।

Read More अमेरिका में निकाली जाएगी राम मंदिर रथयात्रा

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी