दो पक्षों में विवाद, पथराव के साथ फायरिंग

गांव में पुलिस जाब्ता तैनात

दो पक्षों में विवाद, पथराव के साथ फायरिंग

पालड़ी गांव के हाजी रुलाया और हाजी मूसा पक्ष के लोगों में आपसी कहासुनी हो गई और विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत कराया।

 कामां। क्षेत्र के गांव पालड़ी में दो पक्षों में विवाद हो गया और विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। लोगों ने छतों पर चढ़कर पथराव के साथ-साथ हवाई फायरिंग भी कर दी गई। सूचना मिलते ही कामां थाना पुलिस पुलिस के साथ-साथ एएसपी हिम्मत सिंह, डीएसपी प्रदीप यादव, थानाधिकारी दौलत साहू गांव में पहुंच गए और ग्रामीणों से वातार्लाप कर मामला शांत कराया। कामां थानाधिकारी दौलत साहू ने बताया कि पालड़ी गांव के हाजी रुलाया और हाजी मूसा पक्ष के लोगों में आपसी कहासुनी हो गई और विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत कराया।

गांव में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है। गमीणों ने बताया कि गांव के एक युवक को फर्जी पुलिसकर्मी बनकर अपहरण कर लिया था और उससे पांच लाख की फिरौती। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अपने-अपने पक्ष के लोगों को बंधक बनाने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों ने फायरिंग और पथराव करने के ही आरोप लगाए हैं, लेकिन गनीमत रही थी किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
कामां फोटो नंबर तीन।

Post Comment

Comment List

Latest News