हनूत कप पोलो : कैरिसिल चांदना की जीत में मतियास के 4 गोल

कैरिसिल चांदना ने बेदला पोलो को 7-6 से किया पराजित

हनूत कप पोलो : कैरिसिल चांदना की जीत में मतियास के 4 गोल

मतियास ने अपनी टीम के लिए शानदार 4 गोल बनाए, जबकि रणशे पुरोहित ने 2 और अशोक चांदना ने 1 गोल किया। बेदला पोलो की ओर से हिम्मत सिंह बेदला और लांस वाटसन ने 2-2 गोल बनाए, वहीं धनंजय सिंह और ध्रुवपाल गोदारा ने 1-1 गोल किया। दोनों टीमों के बीच खेल की शुरुआत कांटे की रही। 

जयपुर। आखिरी चक्कर में हिम्मत सिंह बेदला ने शानदार 2 गोल ठोके, लेकिन उनकी टीम बेदला पोलो मतियास विआल की कैरिसिल चांदना से पार नहीं पा सकी। 6 गोल के विदेशी खिलाड़ी मतियास के शानदार चार गोल के दम पर कैरिसिल चांदना ने बेदला पोलो को 7-6 से पराजित कर दिया। मतियास ने अपनी टीम के लिए शानदार 4 गोल बनाए, जबकि रणशे पुरोहित ने 2 और अशोक चांदना ने 1 गोल किया। बेदला पोलो की ओर से हिम्मत सिंह बेदला और लांस वाटसन ने 2-2 गोल बनाए, वहीं धनंजय सिंह और ध्रुवपाल गोदारा ने 1-1 गोल किया। दोनों टीमों के बीच खेल की शुरुआत कांटे की रही। 

मतियास और अशोक चांदना ने कैरिसिल को 2-0 की बढ़त दिलाई लेकिन धनंजय और फिर वाटसन ने गोल ठोक बेदला को बराबरी पर ला दिया। चक्कर की समाप्ति से पहले मतियास ने एक और गोल कर फिर अपनी टीम को 3-2 से आगे कर दिया। दूसरा चक्कर पूरी तरह कैरिसिल के नाम रहा। रणशे पुरोहित ने दो और मतियास ने एक गोल कर कैरिसिल चांदना को 6-2 से मजबूत बढ़त दिला दी। आखिरी चक्कर में हिम्मत सिंह बेदला ने लगातार दो गोल ठोक मैच को रोमांचक बनाया लेकिन चांदना 7-6 से जीतने में सफल रहे।

Tags: sports polo

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें