महिलाओं और दलितों का अब प्रतिनिधित्व बढ़ा : भूपेश

महिलाओं और दलितों का अब प्रतिनिधित्व बढ़ा : भूपेश

राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने जा रहीं ममता भूपेश ने बताया कि इतिहास में पहली बार दलित समाज के चार जनप्रतिनिधियों को कैबिनेट में मौका मिला है।

जयपुर। राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने जा रहीं ममता भूपेश ने  बताया कि इतिहास में पहली बार दलित समाज के चार जनप्रतिनिधियों को कैबिनेट में मौका मिला है। इसके साथ ही कैबिनेट में सभी वर्गों का समावेश किया गया है और अब लक्ष्य है कि प्रदेश की आम जनता के हित में काम किए जा सके। पहले जो विभाग दिया गया था, उसमें कई नवाचार करने की कोशिश की। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए ममता भूपेश ने कहा कि कैबिनेट में महिलाओं की संख्या बढ़ी है और जहां तक कांग्रेस में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की बात है, तो कांग्रेस नेताओं जैसी सोच किसी की नहीं है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि लोकल बॉडी में उन्होंने महिलाओं को आरक्षण दिया। राजनीति के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान है।  महिला राष्ट्रपति महिला प्रधानमंत्री से लेकर के लोकसभा अध्यक्ष तक कांग्रेस ने दी। कांग्रेस महिलाओं के प्रति दोहरी नीति नहीं रखती। उन्होंने कहा कि विचारों का मतभेद कई बार परिवारों में हो जाता है। इसमें अस्थिरता वाली कोई बात नहीं है। पार्टी के नेता-कार्यकर्ता सब एक हैं। इसी का नतीजा रहा कि पंचायती राज चुनाव हो, चाहे जिला परिषद के चुनाव या फिर उपचुनाव, सभी में कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है। कांग्रेस का श्रेष्ठता का प्रमाण यही है कि कई जगह बीजेपी की जमानत तक जब्त हुई। बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है। यही वजह है कि उन्हें तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग