टीम पूरी : राज्यपाल ने 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों को दिलाई शपथ

टीम पूरी : राज्यपाल ने 11 कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों को दिलाई शपथ

सबसे पहले हेमाराम चौधरी ने हिन्दी में और अंत में जाहिदा ने ली अंग्रेजी में शपथ

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत टीम के 11 कैबिनेट और चार राज्यमंत्रियों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित समारोह में इन 15 मंत्रियों ने 35 मिनट में शपथ ली। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया। मुख्य सचिव निरंजन कुमार आर्य ने राज्यपाल से समारोह शुरू करने की अनुमति मांगी। शाम को चार बजे आयोजित इस समारोह में राज्यपाल ने सबसे पहले हेमाराम चौधरी को शपथ दिलाई। सबसे अंत में जाहिदा को शपथ दिलाई गई। दूसरे नंबर पर महेंद्रजीत सिंह मालवीय और तीसरे नंबर पर रामलाल जाट ने शपथ ली।  समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा के उप नेता राजेन्द्र राठौड़ समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

ये बने कैबिनेट मंत्री

 हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रामलाल जाट, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत।

ये बने राज्य मंत्री

बृजेंद्र सिह ओला, मुरारीलाल मीणा, राजेंद्र गुढ़ा और जाहिदा खान।

यह था तीसरा शपथ ग्रहण समारोह

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार का यह तीसरा शपथग्रहण समारोह था। इससे पहले 17 दिसम्बर 2018 को राजभवन से बाहर रामनिवास बाग में आयोजित समारोह में केवल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शपथ ली थी। उसके बाद 24 दिसम्बर 2018 को राजभवन में हुए समारोह में 23 मंत्रियों ने शपथ ली थी। दोनों बार ही पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई थी।

अब बीस काबीना और नौ राज्यमंत्री
जयपुर। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंत्रियों की फुल टीम बन गई है। इस टीम में 20 काबीना मंत्री और नौ राज्य मंत्री हैं। टीम के मुखिया गहलोत समेत मंत्रिपरिषद में कुल तीस सदस्य हो गए हैं। अब मंत्रिपरिषद में एक भी पद खाली नहीं है।


फुल टीम में ये हैं काबीना मंत्री

बीडी कल्ला, शांति धारीवाल, परसादीलाल मीणा, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद, हेमाराम चौधरी, महेन्द्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविन्दराम मेघवाल और शकुंतला रावत।

ये हैं राज्य मंत्री

भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, राजेन्द्र सिंह यादव, डॉ. सुभाष गर्ग, बृजेन्द्र सिंह ओला, मुरारीलाल मीणा, राजेन्द्र गुढ़ा और जाहिदा खान।

Post Comment

Comment List

Latest News

किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं किरोड़ी मीणा के साथ गीत गाते हुए वोट डालने पहुंची महिलाएं
मीणा ने बड़ी संख्या में एक साथ ग्रामीणों को एकत्रित कर मतदान केंद्र पर वोट डलवाया। दौसा लोकसभा क्षेत्र में...
वोट बैंक के लिए आस्था को खारिज कर रहा है इंडिया गठबंधन : मोदी
भजनलाल शर्मा ने मतदान केन्द्र पर डाला वोट, पोलिंग कांउटर पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा
इजरायल ने ईरान पर किया मिसाइल हमला, शहरों में उड़ानें निलंबित 
रामगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर में सरेआम बनी 2 किमी सड़क, अधिकारियों को होश तक नहीं
मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट
सुरक्षा व्यवस्था : 5 राज्यों की सीमाओं पर बनाई 225 चैक पोस्ट