मनीष तिवारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर की कांग्रेस सरकार की आलोचना : भाजपा

मनीष तिवारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर की कांग्रेस सरकार की आलोचना : भाजपा

कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पूर्ववर्ती कांग्रेस नेतृत्व की सरकार की आलोचना की है, जो कांग्रेस की विफलता को स्वीकार करना है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पूर्ववर्ती कांग्रेस नेतृत्व की सरकार की आलोचना की है, जो कांग्रेस की विफलता को स्वीकार करना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने कहा कि तिवारी ने मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं करने के लिए अपनी ही पार्टी की तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने किताब में कहा कि मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कर के सरकार ने अपनी कमजोरी को दर्शाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बात को स्वीकार नहीं करेगी, लेकिन भारत के लोग कभी नहीं भूलेंगे कि कैसे कांग्रेस की निष्क्रियता ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। भाटिया ने कहा कि हमले के समय तत्कालीन वायु सेना प्रमुख ने तत्कालीन प्रधानमंत्री सिंह से कार्यवाई की अनुमति मांगी थी, जो उन्हें नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार है, जिसने बालाकोट एयरस्ट्राइक की छूट दी। यह दोनों सरकारों में अंतर है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और सिंह की सरकार ने उन्हें छूट नहीं दी। उल्लेखनीय है कि तिवारी ने किताब टेन फ्लैश पॉइंट्स, ट्वेंटी में कांग्रेस पार्टी की पूर्व सरकार की आलोचना करते हुए लिखा कि मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के बाद सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी