पाकिस्तान दुनिया के खतरनाक देशों में से एक : बाइडेन

व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर प्रकाशित बयान

पाकिस्तान दुनिया के खतरनाक देशों में से एक : बाइडेन

अमेरिका के पास दुनिया को उस स्थान पर ले जाने की क्षमता है जो पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है, यहां तक कि यह नियंत्रण से बाहर है, हालांकि किसी एक व्यक्ति या एक राष्ट्र के कारण नहीं।

वाशिंटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। बाइडन ने डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में यह बात कही है। व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर प्रकाशित बयान में  बाइडेन के हवाले से कहा गया कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार तो हैं, लेकिन बिखराव है। उन्होंने कहा कि बहुत कुछ दांव पर लगा है।

उन्होंने ने इस बात पर बल दिया कि अमेरिका के पास दुनिया को उस स्थान पर ले जाने की क्षमता है जो पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है, यहां तक कि यह नियंत्रण से बाहर है, हालांकि किसी एक व्यक्ति या एक राष्ट्र के कारण नहीं।उन्होंने कहा कि क्या आप में से किसी ने कभी सोचा था कि क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से आपके पास एक रूसी नेता होगा, जो सामरिक परमाणु हथियारों के उपयोग की धमकी दे सकता है और  तीन, चार हजार लोगों को मार सकता है एक जगह पाने के लिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी