प्रतीकात्मक भारत जोड़ो यात्रा में पहुँचे राजीव अरोड़ा

1.5 किमी लम्बी यात्रा का आयोजन

प्रतीकात्मक भारत जोड़ो यात्रा में पहुँचे राजीव अरोड़ा

यात्रा में राजसिको चैयरमेन एवम राज्य मंत्री राजस्थान सरकार राजीव अरोड़ा, भारत सेवा संस्थान के सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधारी सिंह बाफना, जाने माने अधिवक्ता विभूति भूषण शर्मा, रूपिन काला एवम अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं, व्यपारियो, एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

जयपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की जारी भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में जयपुर शहर मे भी प्रतीक रूप में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। अम्बेडकर सर्किल से पांच बत्ती तक की करीब 1.5 किमी लम्बी यात्रा का आयोजन जयपुर शहर के अधिवक्ताओं के संचालन में किया गया। यात्रा में राजसिको चैयरमेन एवम राज्य मंत्री राजस्थान सरकार राजीव अरोड़ा, भारत सेवा संस्थान के सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधारी सिंह बाफना, जाने माने अधिवक्ता विभूति भूषण शर्मा, रूपिन काला एवम अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं, व्यपारियो, एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। वरिष्ठ राजनेता और राज्य मंत्री राजीव अरोड़ा ने कहा देश महँगाई एवम बेरोज़गारी की गहरी खाई में गिरता जा रहा है और मौजूदा सरकार इस ओर बेपरवाह है। राजीव अरोड़ा ने कहा देश की जनता मौजूदा सरकार की बेहद गलत आर्थिक नीतियों से त्रस्त एवम पस्त हो चुकी है। ऐसे में काँग्रेस की नीतियां ही देश को पुनः आर्थिक खुशहाली की तरफ ले जाने में सक्षम है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत में लोकसभा चुनाव का इतिहास भारत में लोकसभा चुनाव का इतिहास
देश में पहली बार 1952 में लोकसभा का गठन हुआ। पूरे भारत में 44.87 प्रतिशत की चुनावी भागीदारी दर्ज की...
विदेशी स्टूडेंट्स व प्रवासी भारतीयों को प्रवेश का मौका
रेलवे: गर्मी में यात्रियों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवा रहा भोजन-पानी
प्रदेश में तेज गर्मी का असर, जयपुर @ 38.6 डिग्री पहुंचा तापमान, 26 से बदलेगा मौसम
Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम