ध्यान से सुनो, 30 साल से पहले किसी सीरियस लड़के को डेट मत करो: बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लड़की को दिए डेटिंग टिप्स

ध्यान से सुनो, 30 साल से पहले किसी सीरियस लड़के को डेट मत करो: बाइडन

बाइडन ने अपना हाथ लड़की के कंधे पर रखा और उसे एक डेटिंग एडवाइज दी। कई लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को कैलिफोर्निया के इर्विन में थे। यहां उन्होंने एक लड़की को डेटिंग से जुड़ी एक सलाह दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इर्विन वेली कॉलेज में भाषण के बाद बाइडन एक लड़की के साथ सेल्फी के लिए रुक गए। उन्होंने अपना हाथ लड़की के कंधे पर रखा और उसे एक डेटिंग एडवाइज दी। कई लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बाइडन अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। 

वीडियो में बाइडन लड़की से कहते नजर आ रहे हैं, अब एक बहुत अहम बात, जो मैं अपनी बेटियों और पोतियों से भी कहता हूं। बाइडन ने कहा कि 30 साल की होने तक किसी सीरियस लड़के को डेट मत करो। बिना मांगे अमेरिकी राष्ट्रपति की यह सलाह मिलने से लड़की चौंक गई और उसने कहा, ठीक है, मैं इसे याद रखूंगी। बाइडन की सलाह सुनकर लड़की को हंसी आ गई। कुछ लोगों ने बाइडन की आलोचना करते हुए कहा कि वीडियो में लड़की असहज महसूस कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मौजूदा प्रत्याशी को जिताना चाहते हैं भाजपा-कांग्रेस के नेता मौजूदा प्रत्याशी को जिताना चाहते हैं भाजपा-कांग्रेस के नेता
अब ये सभी नेता रोत को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाना चाहते हैं, ताकि उनके लिए चौरासी विधानसभा सीट खाली...
भाजपा का चुनाव की जीत को सोशल मीडिया कैंपेन, 9 हजार एक्सपर्ट जुटे
कानूनी सख्ती के बावजूद क्यों पनप रही है बाल तस्करी
इक्वाडोर में सशस्त्र हमले में पुलिस अधिकारियों सहित 3 लोगों की मौत
राहुल गांधी का केरल में चुनाव अभियान, कई रैलियां
निर्माणाधीन प्रोजेक्टों को निर्धारित समय पर किया जाए पूर्ण : राजपाल
मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अभियान, महिलाओं ने नृत्य कर किया जागरुक