राहुल गांधी ने दीपावली पर दी लोगों को बधाई

राहुल गांधी ने दीपावली पर दी लोगों को बधाई

गांधी ने अपने संदेश में कहा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन त्योहार अंधेरे पर उजाले की जीत और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दीपावली महापर्व पर देशवासियों को बधाई दी। गांधी ने अपने संदेश में कहा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन त्योहार अंधेरे पर उजाले की जीत और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्या कभी सोचा है, हम दीपावली के दीपक एक कतार में जलाते है और हमारी कोशिश यही होती है कि इस कतार का एक भी दिया बुझने ना पाए। हमारा भारत भी इन दीपकों की कड़ी की तरह ही है। हमें यह देखना है कि एक भी लौ बुझने न पाए। तभी देश रोशन होगा। 

इस दीपावली पर अपने परिवार से बाहर भी, किसी और समुदाय, किसी अन्य क्षेत्र के या भाषा बोलने वाले, किसी दूसरे आर्थिक या समाजिक वर्ग के लोगों के साथ भी यह त्योहार जरूर मनाएं। गांधी ने कहा कि इसी सोच के साथ हम भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है, हर गांव, हर शहर का अंधेरा मिल कर दूर करना है। एक-दूसरे से जुड़ कर चलना है। देश की संस्कृति के लिए, हमारे त्योहारों की परंपराओं के लिए अनेकता में एकता की संस्कृति को बनाए रखना है।

Tags: festival

Post Comment

Comment List

Latest News