दीपावली का पर्व सभी के जीवन में उजाला फैलाए : राजेन्द्र राठौड़

व्यापारियों एवं आमजन से की दिवाली की रामा-श्यामा

दीपावली का पर्व सभी के जीवन में उजाला फैलाए : राजेन्द्र राठौड़

सुभाष चौक से शुरू होकर सफेद घंटाघर, गढ़ चौराहा होते हुए मुख्य मार्गों पर व्यापारियों से रामा श्यामा  कर दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कार्यकर्ता एवं अन्य लोग साथ रहे।

चूरू। यहां राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने दीपावली के अवसर पर चूरू के मुख्य बाजार में व्यापारियों एवं आमजन से दीपावली की रामा श्यामा की। सुभाष चौक से शुरू होकर सफेद घंटाघर, गढ़ चौराहा होते हुए मुख्य मार्गों पर व्यापारियों से रामा श्यामा  कर दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कार्यकर्ता एवं अन्य लोग साथ रहे। इस अवसर पर उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि उल्लास और उमंग का  दीपावली का ये त्यौहार हम सबके जीवन में खुशियां लाएं, देश और प्रदेश में सुख और समृद्धि निरंतर बढ़ती रहे सभी लोगों में भाईचारा हो इसी कामना के साथ हम सब दीपावली के पावन पर्व पर सभी लोगों को शुभकामना संदेश दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा यह पर्व प्रकाश का पर्व है और आम व्यक्ति के जीवन में प्रकाश फैले इसकी प्रार्थना हम माँ लक्ष्मी से करते हैं। उन्होंने कहा इस  पावन पर्व पर हम सब एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित करें। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर वासुदेव  चावला, वसन्त  शर्मा, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, भास्कर शर्मा, अभिषेक चोटिया सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें