बाइडेन दम्पति ने मोरबी दुर्घटना पर जताया शोक

ट्वीट कर जताया दुख

बाइडेन दम्पति ने मोरबी दुर्घटना पर जताया शोक

बाइडेन ने मोरबी पुल गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब भारत के साथ हैं।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल ने गुजरात के मोरबी जिले में पुल टूटने से हुए हादसे पर दुख जताया है, और दुख की इस घड़ी में हम सब भारत के साथ हैं। बाइडेन ने मोरबी पुल गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब भारत के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी जिल और मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने पुल गिरने के दौरान अपने प्रियजनों को खो दिया।

बाइडेन ने ट्वीट किया कि दुख की इस घड़ी में मैं (बाइडेन) और जिल गुजरात के लोगों के शोक के साथ खड़े मिलेंगे। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने पुल टूटने के कारण अपने प्रियजनों को खोया है। इस कठिन घड़ी में हम भारतीयों के साथ खड़े रहेंगे और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।

गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से 140 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है तथा कई अन्य लोग घायल हो गये थे। 

Read More यूएई में तेज बारिश के कारण बाढ़ के हालात, कई उड़ाने रद्द

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग