प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं, बस खोजने और निखारने की जरूरत : गहलोत

विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं, बस खोजने और निखारने की जरूरत : गहलोत

गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं, बुजुर्गों सहित सभी वर्गों ने खेल भावनाओं के साथ विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया।

बारां। श्रीबड़ा बालाजीधाम पर उत्कृष्ठ खिलाड़ी खेल सम्मान एवं कांग्रेजसनों के दीपावली स्रेह मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, बस उन्हें खोजने एवं निखारने की जरूरत है। उन्होंने बारां जिले के कांग्रेस विधायकों से कहा आप मांगते-मांगते थक जाओगे मैं देते-देते नहीं थकूंगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गोविन्दसिंह डोटासरा, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव,  खेल मंत्री अशोक चांदना, विधायक पानाचंद मेघवाल, निर्मला सहरिया भी मौजूद थे। 

इस दौरान जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं, बुजुर्गों सहित सभी वर्गों ने खेल भावनाओं के साथ विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। गहलोत ने कहा कि खिलाड़ी का नौकरी में चयन हो रहा है तथा उनका खेल कोटे से प्रमोशन भी हो रहा है। 26 जनवरी को राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ होगा। गहलोत ने कहा कि मंत्री प्रमोद जैन भाया का परवन परियोजना को स्वीकृत करवाने का वादा पूरा हुआ तथा इस परियोजना से शीघ्र ही आमजन एवं किसानों को लाभ मिलने लगेगा। नगरीय विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल बारां जिले में कवाई, छबड़ा, अन्ता में बिजली उत्पादन के लिए लगाए पावर प्रोजेक्टों की तारीफ  करते हुए कहा कि आज बारां की पहचान प्रदेश सहित देश में है तथा बारां जिले से काफी मात्रा में बिजली की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी। 

इनका किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय अटरू, राजकीय महाविद्यालय केलवाड़ा, अंता.सांगोद  रोड  चौड़ाई  एवं  सुदृढीकरण, बराना-जलवाडा,नाहरगढ,पाडोन सड़क, बारां के लिए नर्सिंग कॉलेज मय हॉस्टल  1240 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास तथा कोटडी सूण्डा में एनीकट निर्माण एवं महाविद्यालय भवन निर्माण अंता के लिए 1908 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ा यात्रीभार, ट्रेनों में लंबी वेटिंग गर्मी की छुट्टियों में बढ़ा यात्रीभार, ट्रेनों में लंबी वेटिंग
गर्मियों की छुट्टियां नजदीक आते ही ट्रेनों में अधिक यात्री भार बढ़ गया है इसके चलते ट्रेनों में 50 से...
डांस ऑफ एनवी गाने पर फिर थिरकेंगी माधुरी-करिश्मा
मोदी ने उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर गरीबों का हक मारा : राहुल
अलास्का में नदी में गिरा विमान, लोगों से बचने का आग्रह
पीएचईडी शासन सचिव का जल भवन का आकस्मिक दौरा, लापरवाहों को दिए नोटिस
बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी भाजपा से निष्कासित
पाकिस्तान में सैन्य अभियान में मारे गए 3 आतंकवादी, एक गिरफ्तार