आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

, वाहन सावधानी से चलाएं। राजनीति से जुडे लोगों को लाभ मिलने की संभावना, समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।  

मेष-किसी मित्र से मुलाकात होगी। बिगडे कार्य बनेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। संयम रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है, जो व्यापार में लाभदायक होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।  
वृष-परिवारजन के साथ हंसी खुशी से दिन व्यतीत होगा। आपको आपकी संतान या भाई बहिन के भविष्य को लेकर शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से भी सुखद समाचार मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में समय व्यतित होगा।  
मिथुन-दिन उत्तम है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं तो नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। व्यर्थ की बातों से बचें। साहित्य व कला क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। पिता व बुजूर्गों के आशीर्वाद से संपत्ति प्राप्त होने की संभावना। 
ककर्क-ोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने हों तो शीघ्रता व भावुकता में ना लें अन्यथा भविष्य में समस्या हो सकती है। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। जरूरतमंद लोगों की यथा शक्ति मदद करें। आपके पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों पर गुरूजन की कृपा बनेंगी। 
सिंह-सेहत का ध्यान रखें।खान पान पर नियंत्रण रखें। आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही कडवाहट दूर होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। राजकीय पक्ष मजबूत होगा। 
कन्या-घर के बाहर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। अपनी वस्तुएं संभाल कर रखें, वरना चोरी का आशंका रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।  पारिवारिक सुख व धन बढेगा। वाणी पर संयम रखें। संतान के भविष्य से जुडा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाईयों का सहयोग मिलेगा। 
तुला-अपनी बात मनवाने व सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। दुर्धटना की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। राजनीति से जुडे लोगों को लाभ मिलने की संभावना, समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।  
वृश्चिक-विद्यार्थी वर्ग पढाई के प्रति सजग रहें, सफलता मिलेगी।दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी। राजकीय धन प्राप्ति के योग हैं, खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। लेनदेन में सावधानी रखें। व्यय की वृद्धि के कारण मानसिक तनाव रहेगा। 
धनु-वाणी व व्यवहार में संयम रखें, विशेष ध्यान रखें की आपकी बात से किसी को पीडा ना हो अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। रूका हुआ धन मिलने के आसार। व्यापार में बुद्धि व विवेक से लिए निर्णय लाभदायक होंगे।खानपान में नियंत्रण रखें। 
मकर-मिश्रित फलदायी दिन है। विरोधी आपकी गलती के इंतजार में हैं, उन्हें मौका न दें, विवेक, संयम, नियंत्रित वाणी के साथ रहें अन्यथा मानहानि या नुकसान उठाना पड सकता है। लेनदेन में सावधान रहें।  किसी महिला के सहयोग से भाग्योदय की संभावना।
 कुंभ-मान सम्मान मिलेगा। धर्म के कार्य में रूचि से मनोबल बढेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार। व्यवसाय में समस्याएं आ सकती हैं, अधीनस्थ कार्य बिगाडने का प्रयास करेंगे। मानसिक परेशानी का सामना करना पड सकता है।सामाजिक कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे। 
मीन- संपत्ति के सुधार व रखरखाव में खर्च होगा। अतिथियों के आवागमन से मन प्रसन्न होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यांे में आस्था बढेगी। राजनीति में बढते संपर्क से लाभ होगा। मित्रों से अनबन की संभावना है, वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु परास्त होंगे। 

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत