देश में कोरोना का बढ़ता आंकड़ा : कोरोना सक्रिय मामलों में दूसरे दिन भी वृद्धि

देश में कोरोना का बढ़ता आंकड़ा : कोरोना सक्रिय मामलों में दूसरे दिन भी वृद्धि

सक्रिय मामलों की संख्या 213 बढऩे से इनकी कुल संख्या बढ़कर 99976 हो गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना की स्थिति फिर से बिगड़ती नजर आ रही है। यहां पिछले  24 घंटे में न केवल सक्रिय मामलों में इजाफा हुआ, बल्कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की अपेक्षा नए मामलों में वृद्धि देखी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर  से शुक्रवार सुबह जारी  आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान  सक्रिय मामलों की संख्या 213 बढऩे से इनकी कुल संख्या बढ़कर 99976 हो गई है। कोरोना संक्रमण के 9216 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल  संख्या बढ़कर तीन करोड़  46 लाख 15 हजार 757 हो गई है। गुरुवार देर रात तक 8612 मरीजों के  स्वस्थ होने के साथ ही महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर तीन  करोड़ 40 लाख 45 हजार 666 हो गई है।

गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से 391 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का  आंकड़ा बढ़कर चार लाख 70 हजार 115 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर  0.29 फीसदी, रिकवरी दर 98.35 फीसदी और मृत्यु दर 1.36 फीसदी है। मंत्रालय  के अनुसार इसी अवधि में 73 लाख 67 हजार 230 कोविड टीके लगाये गये हैं।  इसके साथ ही अभी तक 125 करोड़ 75 लाख 05 हजार 514 कोविड टीके दिये जा चुके  हैं।

देश में उक्त अवधि में केरल सक्रिय और मृतकों के मामलों में अभी भी सबसे आगे है। राज्य  में  सक्रिय मामले 252 बढ़कर 45030 हो गये है। राज्य में 4128 मरीजों  के स्वस्थ होने  से कोरोनामुक्त होने  वालों  की तादाद बढ़कर 5066034 हो  गयी है।  इसी अवधि में 320 मरीजों की  मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 40855 हो  गयी  है।  महाराष्ट्र  में  सक्रिय मामले 180 घटकर 10882 रह गये है,  जबकि 24 और मरीजों की  मौत होने  से  मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 141049 हो  गया  है।  वहीं 952 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल  संख्या  बढ़कर 6485290 हो गयी  है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
जनसभा को संबोधित करते हुए विजया रहाटकर ने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी
अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि