आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

दिन उत्साह व उमंग भरा रहेगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। ससुराल से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे।  

मेष-दिन उतार चढाव भरा रहेगा। मन में अशांति रहेगी। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में निराशा का भाव रहेगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी।भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। धन की हानि होने की संभावना है। 

मिथुन-दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। काम को लेकर उत्साही रहेंगे, लेकिन काम के परिणाम संतोषप्रद नहीं होने से मन खिन्न रहेगा। आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है। खर्च पर नियंत्रण करें। 

सिंह-आज का दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। परिवारजन व घनिष्ट मित्रों से बने मतभेद दूर होंगे, आपके मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे। 

तुला-दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। पदोन्नति के साथ स्थानान्तरण भी संभव है। आप पर लोग भरोसा करेंगे। व्यापार में लाभ, आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। 

Read More आज का 'राशिफल'

धनु-दिन उत्तम है। मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। स्वयं में छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है। आपके चाहने वालों की संख्या में वृद्धि होगी। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी व शिक्षक वर्ग के लिए समय उत्तम है। 

Read More होली दिलों से जुड़ी प्रेरक भावनाओं का पर्व

वृष-मन अशांत रहेगा। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिवार व जीवनसाथी के साथ मतभेद बनेंगे। रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार परेशान करेगा। व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा। 

Read More आज का 'राशिफल'

कर्क-काम व आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे, किन्तु किसी भी निर्णय पर आने से पहले घबराहट से परेशान रहेंगे। 

कन्या-परिश्रम भरा दिन है, परिश्रम से सफलता भी प्राप्त होगी। काम के प्रति समर्पित रहेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ बनाएं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर है, जो भविष्य में उन्नति की राह बनाएगा। 

वृश्चिक-प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। मानसिक रूप से आप सक्षम रहेंगे, विपरित परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए आपका मनोबल उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य भी परेशान करेगा। गठिया, जोडों का दर्द आपके लिए समस्या बन सकता है। चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। 

मकर-दिन उत्साह व उमंग भरा रहेगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। ससुराल से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे।  

मीन-दिन उत्तम है। आय बढने की संभावना है। व्यापार में भी लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश भविष्य में लाभ दिलाएगा। व्यापारिक यात्राओं का योग है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे।  मित्रों से चल रही अनबन समाप्त होगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू  मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
हिडाल्गो प्रांत आग से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जहां अब तक 1,874 हेक्टेयर क्षेत्र आग की भेंट चढ़ गया...
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी
अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि
शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
Stock Market : वित्त वर्ष के अंतिम दिन बाजार गुलजार