पैर पसारने लगा ओमिक्रॉन : महाराष्ट्र और गुजरात में मिला एक-एक संक्रमित

पैर पसारने लगा ओमिक्रॉन : महाराष्ट्र और गुजरात में मिला एक-एक संक्रमित

देश में अब कुल चार मामले

अहमदाबाद/मुम्बई। भारत में ओमिक्रॉन का चौथा मामला महाराष्ट्र में मिला है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मुंबई के पास कल्याण डोंबिवली का रहने वाला यह शख्स साउथ अफ्रीका से लौटा था। उसकी उम्र 33 साल है। यह शख्स साउथ अफ्रीका से दुबई, फिर दिल्ली और वहां से मुंबई आया था। इससे पहले गुजरात के जामनगर में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज मिला था। देश में में अब ओमिक्रॉन के चार मामले हो गए हैं। जामनगर में जो मरीज मिला है वह 72 वर्ष का वृद्ध है। यह अफ्रीकी महाद्वीप के देश जिम्बाब्वे से जामनगर लौटा था। इस वृद्ध के स्वैब के नमूने को पुणे स्थिति राष्ट्रीय विषाणुरोग प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था। उनमें कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई। लक्षणों के चलते उन्हें एहतियात के तौर पर पहले से ही जामनगर के डेंटल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।  



 

Post Comment

Comment List

Latest News

मतदान जरूर करे, एक वोट भी करता है जीत-हार का फैसला मतदान जरूर करे, एक वोट भी करता है जीत-हार का फैसला
मिजोरम विधानसभा चुनाव में तुइवावल (एसटी) सीट पर मिजोरम नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के लालछंदमा राल्ते ने कांग्रेस विधायक आरएल पियानमाविया...
पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुने स्टूडेंट्स टेस्ट पेपर देंगे
भारत में लोकसभा चुनाव, कनाडा के नागरिक रहे अधिक सतर्क : ट्रूडो
युवा चेहरों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की परेशनी, निर्दलीय प्रत्याशी भी दे रहे चुनौती
चुनाव का पहला चरण : 16.63 करोड़ मतदाता करेंगे 1605 प्रत्याशी के भविष्य का फैसला 
लोकसभा चुनाव : शहर में 49 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
Loksabha Election 1st Phase Voting Live : 21 राज्यों-केन्द्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी