कांग्रेस ने जयपुर में निकाली प्रतीकात्मक भारत जोडो यात्रा, गहलोत भी हुए शामिल

यात्रा जयपुर में सुबह 8: 30 बजे त्रिपोलिया गेट से राम निवास गार्डन तक निकाली गई

कांग्रेस ने जयपुर में निकाली प्रतीकात्मक भारत जोडो यात्रा, गहलोत भी हुए शामिल

सीएम गहलोत ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। गहलोत ने पंडित नेहरू को कुशल राजनेता व महान विचारक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने हाथ में भारत जोड़ो यात्रा की तख्तियां और भारतीय झंडा ले रखा था।

जयपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कांग्रेसजनों ने सोमवार को राजधानी जयपुर में बाल दिवस पर प्रतीकात्मक भारत जोड़ो पर यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्री, विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।

यात्रा जयपुर में सुबह 8: 30 बजे त्रिपोलिया गेट से राम निवास गार्डन तक निकाली गई। इसमें मुख्यमंत्री गहलोत के साथ मंत्री महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास, अनेक विधायक तथा पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे पहले गहलोत ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। गहलोत ने पंडित नेहरू को कुशल राजनेता व महान विचारक बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने हाथ में भारत जोड़ो यात्रा की तख्तियां और भारतीय झंडा ले रखा था। सद्भावना जोड़ो और भारत जोड़ो के नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग