23 नवंबर से राहुल की यात्रा मध्य प्रदेश में, प्रियंका के भी शामिल होने की संभावना

यात्रा बुरहानपुर जिले से राज्य में प्रवेश कर अगले 12 दिन तक प्रदेश में रहेगी

23 नवंबर से राहुल की यात्रा मध्य प्रदेश में, प्रियंका के भी शामिल होने की संभावना

शनिवार 26 नवंबर को राहुल की यात्रा इंदौर जिले में प्रवेश करेगी। यहां वे डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू जाएंगे। इसके अगले दिन राहुल गांधी महू से इंदौर तक की यात्रा करेंगे।

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की कल 23 नवंबर से मध्य प्रदेश में शुरुआत होगी। इस दौरान पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के भी यात्रा में शामिल होने की संभावना है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर जिले से राज्य में प्रवेश कर अगले 12 दिन तक प्रदेश में रहेगी। इस क्रम में चार दिसंबर तक राहुल प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान वे छह जिलों से होकर गुजरेंगे।

इसी बीच प्रियंका गांधी के भी इस दौरान यात्रा में शामिल होने की संभावना को देखकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी 23 नवंबर को बुरहानपुर के बोदरली गांव से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। वे यहां से खंडवा के झिरी जाएंगे। इसके अगले दिन यात्रा 24 तारीख को खंडवा को बोरगांव से खरगोन के खेरड़ा तक जाएगी। 25 तारीख को राहुल गांधी खेरड़ा से मोरटक्का तक की यात्रा करेंगे।

शनिवार 26 नवंबर को राहुल की यात्रा इंदौर जिले में प्रवेश करेगी। यहां वे डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू जाएंगे। इसके अगले दिन राहुल गांधी महू से इंदौर तक की यात्रा करेंगे। 28 तारीख को यात्रा का विश्राम तय किया गया है। राहुल गांधी 29 तारीख को इंदौर शहर से सांवेर जाएंगे। 30 तारीख को यात्रा सांवेर से उज्जैन जिले में प्रवेश कर एक तारीख को भी उज्जैन में ही रहेगी। दो दिसंबर को यात्रा की शुरुआत उज्जैन के झालरा से होगी। यहां से राहुल गांधी आगर-मालवा के कासी बरदिया पहुंचेंगे। तीन दिसंबर को राहुल गांधी इसी जिले के महूदिया से लालाखेड़ी तक का सफर तय करेंगे। चार तारीख को यात्रा लालाखेड़ी से राजस्थान के झालावाड़ में प्रवेश करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 1st Phase Voting Live : 21 राज्यों-केन्द्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी Loksabha Election 1st Phase Voting Live : 21 राज्यों-केन्द्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। पहले चरण में कुल 21 राज्यों-केन्द्र शासित...
हत्या के आरोपी ने हवालात में की आत्महत्या, चादर से लगाया फंदा
Loksabha Rajasthan 1st Phase Voting Live : राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी, सीएम भजनलाल ने डाला वोट
युवाओं में मतदान का रुझान बढ़ाने के लिए सेल्फी कॉन्टेस्ट
बूथ पर लगी कतार की जानकारी मतदाताओं को देंगे बीएलओ
बढ़ रहे डॉग बाइट के केस, आचार संहिता में अटके टेंडर
EVM-VVPAT पर सुनवाई पूरी, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित