राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्य प्रदेश में किया प्रवेश

यात्रा चार दिसंबर तक इस राज्य में रहेगी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मध्य प्रदेश में किया प्रवेश

राहुल गांधी सुबह महाराष्ट्र के जलगांव जामोड़ से से बुरहानपुर जिले के बोदरेली गांव पहुंचे। वहां पर बंजारा नृत्य के माध्यम से राहुल गांधी का स्वागत किया गया।

बुरहानपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार सुबह महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया। यात्रा चार दिसंबर तक इस राज्य में रहेगी और आगरमालवा जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी।

राहुल गांधी सुबह महाराष्ट्र के जलगांव जामोड़ से से बुरहानपुर जिले के बोदरेली गांव पहुंचे। वहां पर बंजारा नृत्य के माध्यम से राहुल गांधी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इसके बाद राहुल गांधी पदयात्रा के रूप में बोदरेली गांव से भी आगे बढ़ गए।

यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति राबर्ट वाड्रा भी देर रात बुरहानपुर जिले में पहुंचेंगे। प्रियंका पहले इंदौर आएंगी और फिर सड़क मार्ग से बुरहानपुर पहुंचेंगी। वे 24 और 25 नवंबर को यात्रा में शामिल होने के बाद 26 नवंबर को वापस लौट जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेश पचौरी और अनेक नेता व पदाधिकारी यहां डेरा डाले हुए हैं।

राहुल गांधी राज्य में 12 दिनों के दौरान लगभग 380 किलोमीटर की दूरी तय कर आगरमालवा जिले से राजस्थान में 04 दिसंबर को प्रवेश कर जाएंगे। गांधी इस दौरान बुरहानपुर के अलावा खरगोन,खंडवा, इंदौर, उज्जैन और आगरमालवा जिलों से भी निकलेंगे। श्री गांधी बुरहानपुर जिले के बाद खंडवा जिले के झिरी जाएंगे। इसके अगले दिन यात्रा 24 तारीख को खंडवा को बोरगांव से खरगोन के खेरड़ा तक जाएगी। 25 तारीख को राहुल गांधी खेरड़ा से मोरटक्का तक की यात्रा करेंगे।

Read More उत्तराखंड में तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

शनिवार 26 नवंबर को राहुल गांधी की यात्रा इंदौर जिले में प्रवेश करेगी। यहां वे डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू जाएंगे। इसके अगले दिन गांधी महू से इंदौर तक की यात्रा करेंगे। 28 तारीख को यात्रा का विश्राम तय किया गया है। राहुल गांधी 29 तारीख को इंदौर शहर से सांवेर जाएंगे। 30 तारीख को यात्रा सांवेर से उज्जैन जिले में प्रवेश कर एक तारीख को भी उज्जैन में ही रहेगी। दो दिसंबर को यात्रा की शुरुआत उज्जैन के झालरा से होगी। यहां से राहुल गांधी आगर-मालवा के कासी बरदिया पहुंचेंगे। तीन दिसंबर को गांधी इसी जिले के महूदिया से लालाखेड़ी तक का सफर तय करेंगे। चार तारीख को यात्रा लालाखेड़ी से राजस्थान के झालावाड़ जिले में प्रवेश करेगी।

Read More BJP से नहीं, जनता को गठबंधन से है उम्मीद: अखिलेश प्रताप सिंह

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुयी है, जो विभिन्न राज्यों से होती हुयी आज मध्यप्रदेश में पहुंची है। वे कुल 150 दिनों की यात्रा के बाद कश्मीर तक जाएंगे। कुल 3570 किलोमीटर की दूरी इस दौरान तय की जाएगी। 

Read More भाजपा के 24 उम्मीदवार तय : 13 नए चेहरे नागौर में गठबंधन नहीं, ज्योति मिर्धा प्रत्याशी

Post Comment

Comment List

Latest News