इतिहास में कई योग्य लोगों को उचित दर्जा नहीं प्राप्त हुआ : सीतारमण

महान योद्धा बरफुकन की जयंती कार्यक्रम में हुईं शामिल

इतिहास में कई योग्य लोगों को उचित दर्जा नहीं प्राप्त हुआ : सीतारमण

केंद्रीय मंत्री ने बरफुकन को सच्चा देशभक्त बताया जिन्हें अपनी मातृभूमि के संरक्षण के लिए सर्वश्रेष्ठ देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा अहोम सैनिक और प्रमुख कमांडर लचित बरफुकन ने असम की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र में रही कांग्रेस की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के इतिहास में उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों को उचित दर्जा नहीं मिला है। सीतारमण ने महान योद्धा लचित बरफुकन की 400वीं जयंती पर आयोजित 3 दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन कहा कि बीते 70 वर्षों में उल्लेख के पात्र लोगों को इतिहास में उचित दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने बरफुकन को सच्चा देशभक्त बताया जिन्हें अपनी मातृभूमि के संरक्षण के लिए सर्वश्रेष्ठ देने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा अहोम सैनिक और प्रमुख कमांडर लचित बरफुकन ने असम की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि असम और उसके लोगों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए उल्लेखनीय योगदान दिए हैं। इसमें अहोम असाधारण थे। असम और इसके पड़ोसी इलाकों को आक्रमणों से सुरक्षित रखा गया। असम में आक्रमण की 17 कोशिशों को रोकना आसान कार्य नहीं है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि जिस तरह से अहोम वंश ने असम को संरक्षित किया। इसने एक बड़ी किलेबंदी के रूप में भी काम किया है। जिसने पूरे दक्षिण पूर्व एशिया को निर्मम आक्रमणों से बचाया है, और आक्रमणकारी इससे आगे नहीं बढ़ पाए। केंद्रीय मंत्री ने सर्वश्रेष्ठ देशभक्त को याद करने की इस पहल पर असम सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उत्तर पूर्व के कम याद किए जाने वाली हस्तियों को प्रदर्शित करने का एक शानदार प्रयास है। हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि सदियों से इतिहास को अलग-अलग तरीकों से दर्ज करने के लिए मैं असम की संस्कृति से बेहद प्रभावित हूं। इसमें इतिहास को विभिन्न तरीकों से दर्ज किया गया है। उन्होंने इस दौरान सांस्कृतिक मंत्रालय से असम सरकार के साथ हाथ मिलाने का आग्रह किया जिसमें देश के महान योद्धाओं के इतिहास को एकत्रित किया जाए और इसका प्रचार किया जाए।

Read More भारत की जनसंख्या का यूएनएफपीए की रिपोर्ट में खुलासा, 77 साल में आबादी हो जाएगी दोगुनी

इससे पूर्व असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने अपने संबोधन में कहा कि अगर अहोम मुगल आक्रमण को चकनाचूर नहीं करते तो आज दक्षिण पूर्व एशिया का मानचित्र कुछ अलग ही होता। 

Read More  कुहू गर्ग ने यूपीएससी में प्राप्त की 178वीं रैंक

 

Read More Loksabha Election 1st Phase Voting : 21 राज्यों-केन्द्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारे

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित