स्पेन ने कोस्टारिका को 7-0 से रौंदा

स्पेन ने 74वें मिनट में पांचवां गोल किया

स्पेन ने कोस्टारिका को 7-0 से रौंदा

युवा सनसनी गावी ने टीम के लिए पांचवां गोल किया। यह उनका विश्व कप में पहला मैच था और उन्होंने पहले ही मुकाबले में गोल कर दिया। वह पेले के बाद विश्व कप में गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बन गए हैं।

दोहा। स्पेन ने कतर में फुटबॉल विश्व कप के चौथे दिन बुधवार को कोस्टारिका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसने ग्रुप-ई में अपने पहले मैच में कोस्टारिका को 7-0 से हरा दिया। यह विश्व कप इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 24 जून 1998 को उसने बुल्गारिया को 6-1 से हराया था। स्पेन की टीम इस मैच को जीतने के बाद ग्रुप-ई में जापान को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गई है।

कोस्टारिका की सबसे बड़ी हार
यह कोस्टारिका की संयुक्त रूप से फुटबॉल इतिहास में सबसे बड़ी हार है। उसे 1975 में मैक्सिको के खिलाफ 0-7 से हार मिली थी। हालांकि, वह विश्व कप का मैच नहीं था

ओल्मो ने खोला स्पेन का खाता
स्पेन के लिए मैच में पहला गोल दानी ओल्मो ने 11वें मिनट में किया। उनके बाद मार्को असेंसियो ने 21वें मिनट में दूसरा गोलकर टीम की बढ़त को दोगुनी कर दी। फेरान टोरेस ने 31वें मिनट में पेनल्टी पर अपना पहला गोल किया। इस तरह स्पेन की टीम हाफटाइम तक 3-0 से आगे थी। 

टोरेस ने 54 वें मिनट में दागा दूसरा गोल
उसने दूसरे हाफ में अपनी आक्रमकता और ज्यादा बढ़ा दी। इस दौरान चार गोल दागे। फेरान टोरेस ने अपना दूसरा गोल 54वें मिनट में किया। यह टीम का चौथा गोल था। उनके बाद युवा स्टार गावी ने 74वें, कार्लोस सोलर ने 90वें और अल्वारो मोराट ने इंजरी टाइम (90+2वें) मिनट में गोल किया। स्पेन की टीम ग्रुप-ई में अपना दूसरा मुकाबला 28 नवंबर को जर्मनी के खिलाफ खेलेगी। वहीं, कोस्टारिका का सामना 27 नवंबर को जापान से होगा।

पेले के बाद गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बने गावी 
स्पेन ने 74वें मिनट में पांचवां गोल कर दिया। युवा सनसनी गावी ने टीम के लिए पांचवां गोल किया। यह उनका विश्व कप में पहला मैच था और उन्होंने पहले ही मुकाबले में गोल कर दिया। वह पेले के बाद विश्व कप में गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बन गए हैं। गावी ने 18 साल 110 दिन की आयु में गोल किया। पेले ने 1958 विश्व कप के फाइनल में स्वीडन के खिलाफ गोल किया था। तब उनकी उम्र 17 साल 249 दिन थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग