
प्रदर्शन स्थल से वापस लौट रहे है किसान
केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसान प्रदर्शन स्थल से वापस लौट रहे है। किसानों के लौटने के साथ ही इस विरोध-प्रदर्शन का अंत हो जाएगा।
नई दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसान प्रदर्शन स्थल से वापस लौट रहे है। किसानों के लौटने के साथ ही इस विरोध-प्रदर्शन का अंत हो जाएगा। किसानों ने लौटने से पहले सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सीमा पर विजय मार्च निकाला। किसानों को लौटने से पहले अपने तंबू तोड़ते और क्षेत्र की सफाई करते हुए देखा गया।
इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने गाजीपुर सीमा पर कहा कि इस प्रक्रिया में कुछ समय और लगेगा। वह स्वंय भी कुछ समय बाद लौट जाएंगे। किसानों के जाने के बाद बैरिकेड्स हटा दिए जाएंगे और सड़कों को ट्रैफिक के लिए साफ कर दिया जाएगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे पर सरकारी अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ को शामिल कर एक समिति गठित करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की घोषणा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान समूहों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया था।
Related Posts

Post Comment
Latest News

Comment List