संविधान की आत्मा के तत्व पूरी तरह भारतीयरत

महत्वपूर्ण तत्व महात्मा बुद्ध और महावीर स्वामी को संविधान में महत्वपूर्ण स्थान

संविधान की आत्मा के तत्व पूरी तरह भारतीयरत

26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान के कुछ प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से लागू किया। भारतीय संविधान की मूल प्रति हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में ही हस्तलिखित है। इसमें टाइपिंग या प्रिंट का इस्तेमाल नहीं किया गया। दोनों ही भाषाओं में संविधान की मूल प्रति को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा।

भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान होने के साथ-साथ इसकी आत्मा भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं जन मानस के अनुरूप है। 26 नवंबर 1949 अर्थात् मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत 2006 विक्रमी को संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाया गया। स्वतंत्रता मिलते ही देश को चलाने के लिए संविधान बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे, इसी कड़ी में 29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान के निर्माण के लिए एक प्रारूप समिति बनाई गई। इसके अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। दुनियाभर के संविधानों का अध्ययन करने के बाद प्रारूप समिति ने डॉ. अंबेडकर के नेतृत्व में भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार किया। 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष रखा गया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया। इसी कारण 2015 से हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान के कुछ प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से लागू किया। भारतीय संविधान की मूल प्रति हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में ही हस्तलिखित है। इसमें टाइपिंग या प्रिंट का इस्तेमाल नहीं किया गया। दोनों ही भाषाओं में संविधान की मूल प्रति को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा। रायजादा का खानदानी पेशा कैलिग्राफी का था। उन्होंने संविधान के हर पेज को बेहद खूबसूरत इटैलिक लिखावट में लिखा।  251 पन्नों का संविधान लिखने में उन्हें छह महीने लगे। भारतीय संविधान के हर पेज को चित्रों से सुविख्यात चित्रकार आचार्य नंदलाल बोस ने सजाया। मूल संविधान में नंदलाल बोस द्वारा बनाए गए 22 चित्र हैं। संवैधानिक प्रावधानों एवं चित्र के अवलोकन के आधार पर हम कह सकते हैं कि हमारे संविधान की आत्मा भारतीय है। प्रस्तावना पेज को सजाने का काम राममनोहर सिन्हा ने किया। वे नंदलाल बोस के ही शिष्य थे। इन चित्रों की शुरुआत अशोक की लाट से होती है जिसमें मुंडकोपनिषद का वाक्य सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। हम अगर इन चित्रों का विश्लेषण करें, तो हमें काफी दिलचस्प जानकारी मिलती है।

संविधान के भाग-एक के आरम्भ में सिंधु घाटी सभ्यता की मुहर में जेबू बैल का चित्र है। भाग दो में नागरिकता से संबंधित है। भाग दो के आरम्भ में वैदिक काल के गुरुकुल आश्रमों में शिक्षा लेते बच्चों का चित्र हैं। भाग तीन के शुरुआत में महाकाव्य काल के समय का रामायण में लंका पर प्रभु श्रीराम की विजय के पश्चात पुष्पक विमान से अयोध्या लौटते श्रीराम, सीता एवं लक्ष्मण का मनोरम चित्र है। इसी तरह भाग-आठ के प्रारंभ में में सीता माता की तलाश में उड़कर लंका जाते हनुमान जी का भव्य चित्र है। भाग चार में राज्य की नीति निदेशक तत्व हैं। कृष्ण से बड़ा नीति निर्धारक कौन हो सकता है। अत: इस भाग के आरंभ में महाभारत काल का कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का उपदेश देते भगवान श्रीकृष्ण का चित्र है।

भारतीय सनातन परम्परा के महत्वपूर्ण तत्व महात्मा बुद्ध और महावीर स्वामी को भी संविधान की मूल प्रति में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। भाग पांच में महात्मा बुद्ध को स्थान दिया गया है। इस भाग के प्रारंभ में महात्मा बुद्ध से ज्ञान लेते लोग और पशु पक्षी उकेरे गए हैं। इसी तरह भाग छह के आरम्भ में तप में लीन जैन तीर्थकर वर्धमान महावीर का चित्र है।संविधान के अलग-अलग भागों के पृष्ठ हिस्से में सिंहासन बत्तीसी पर बैठे उज्जैन के राजा विक्रमादित्य, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में मौजूद शिक्षार्थी, नटराज के रूप में भगवान शिव की कलाकृति, भागीरथ की तपस्या और गंगा का अवतरण, मराठा महाराज शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह जी, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, नमक कानून के खिलाफ दांडी मार्च करते गांधी, आजाद हिंद फौज के झंडे को सैल्यूट करते नेताजी सुभाष चंद्र बोस, दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों वाला हिमालय, थार के रेगिस्तान को पार करते सजे धजे ऊंट और समुद्र की ऊंची लहरों को मात देते भारतीय समुद्री जहाजों के मनोरम चित्र हैं।

Read More जानिए राजकाज में क्या है खास

एक भाग के पृष्ठ में राजा भरत का शेर के साथ लुभावना चित्र है जिनके नाम पर हमारे देश का नाम भारत है। इसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद एक के खंड क में किया गया है। संविधान के मुख्य पृष्ठ पर सुनहरे रंग से बहुत सुंदर चित्रण किया गया है। उसी प्रकार अंतिम पृष्ठ पर भी सुनहरे रंग का पुष्प हार बना है, जो स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को समर्पित किया गया है। हमारी संविधान सभा में संविधान के हर प्रावधान पर भारतीय जनमानस, संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप पर्याप्त वाद विवाद के पश्चात 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन में यह संविधान बनकर तैयार हुआ। संविधान में रुचि रखने वालों के लिए एक और दिलचस्प तथ्य है। असल में पंथनिरपेक्ष, समाजवादी और अखंडता शब्द मूल संविधान के अंग नहीं थे। आपातकाल के दौरान 42वें संविधान संशोधन द्वारा 1976 में प्रस्तावना में पंथनिरपेक्ष, समाजवादी एवं अखंडता शब्दों को जोड़ा गया और अनुच्छेद 51 क के रूप में एक नया भाग 4-क मूल कर्तव्यों के रूप में संविधान में जोड़ा गया।

Read More ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला

-डॉ. सुरेंद्र कुमार जाखड़
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

Read More कानूनी सख्ती के बावजूद क्यों पनप रही है बाल तस्करी

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित