आंदोलन कर रहे किसानों से बात करने नहीं गए मोदी : प्रियंका

आंदोलन कर रहे किसानों से बात करने नहीं गए मोदी : प्रियंका

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर कुछ चुने हुए लोगों के लिए काम करने का आरोप लगाया।

जयपुर। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर कुछ चुने हुए लोगों के लिए काम करने का आरोप लगाया। गांधी ने कहा कि लोगों को जागरुक बनकर उसे जवाबदेह बनाना और उससे जनता के प्रति जिम्मेदारी को पूरी करने के बारे में पूछा जाना चाहिए। गांधी यहां कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली को संबोधित कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार विकास एवं महंगाई की बात नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें बढ़ रही है और महंगाई के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जागृत बने और भाजपा की सरकार को जवाबदेह बनाएं और सवाल करे कि किस कारण से महंगाई बढ़ रही है। सरकार से यह मांग की जानी चाहिए।

गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार हजारों करोड़ रुपए विज्ञापनों पर खर्च कर रही है, लेकिन किसानों को खाद नहीं दिला रही है। उन्होंने कहा कि वह उन पीड़ितों से मिलकर आई है, जिनके पति को कुचल दिया गया, उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों से बात करने मोदी नहीं गए। आशा थी कि देश उन्नती करेगा, लेकिन कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने क्या किया है, लेकिन कांग्रेस ने जो बनाया है। उसे बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है और गोवा में एक उद्योगपति के लिए सड़क की सुविधा दी जा  रही है।
उन्होंने कहा कि महंगाई हटाने के लिए सभी को साथ लडऩा होगा। इसके पीछे नहीं हटा जायेगा और लड़ाई लड़ते  रहेंगे। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सरकार ने एक लाख लोगों को रोजगार दिया और कोरोना के समय काम किया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

इराक में 11 आईएस आतंकवादियों को दी फांसी, अभी भी बड़े पैमाने पर छिपे  इराक में 11 आईएस आतंकवादियों को दी फांसी, अभी भी बड़े पैमाने पर छिपे 
सूत्रों ने कहा कि इराकी न्याय मंत्रालय की एक टीम ने इराकी राष्ट्रपति के अनुसमर्थन सहित सभी कानूनी प्रक्रियाओं को...
ब्राजील में टक्कर के बाद वाहन में लगी आग, 4 लोगों की मौत
2nd Phase वाले लोकसभा क्षेत्रों में अब तक दो लाख 21 हजार से अधिक कार्मिक कर चुके हैं मतदान
तेलंगाना में बस से टकराई अनियंत्रित बाइक, 10 लोगों की मौत
प्रदूषण नियंत्रण जांच केंद्रों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त
अमिताभ बच्चन को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार
ऑफिस में घुस महिला कर्मचारी से लूट ले गए 15 लाख रुपए