हिन्दूत्ववादियों को सत्ता से करना होगा बाहर : राहुल

हिन्दूत्ववादियों को सत्ता से करना होगा बाहर : राहुल

देश को बर्बाद करने वाले हिन्दूत्ववादियों को सत्ता से बाहर करना होगा। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने महंगाई हटाओं रैली को संबोधित करते हुये महात्मा गांधी को हिन्दू तथा नाथुराम गौडसे हिन्दुत्ववादी बताते हुये हिन्दू और हिन्दुत्व का अंतर बताते हुये कहा कि दो शब्दो का एक अर्थ नहीं हो सकता है।

जयपुर। देश को बर्बाद करने वाले हिन्दूत्ववादियों को सत्ता से बाहर करना होगा। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने महंगाई हटाओं रैली को संबोधित करते हुये महात्मा गांधी को हिन्दू तथा नाथुराम गौडसे हिन्दुत्ववादी बताते हुये हिन्दू और हिन्दुत्व का अंतर बताते हुये कहा कि दो शब्दो का एक अर्थ नहीं हो सकता है। उन्होंनें कहा कि हिन्दू कभी डरता नहीं है, जबकि हिन्दुत्वावादी डर जाता है। डर के सामने झुक जाता है। उन्होंने कहा कि यह देश हिन्दूओं का है। हिन्दुत्ववादियों का नहीं। उन्होंने कहा कि हिन्दू हूं, लेकिन हिन्दुत्ववादी नहीं। उन्होंने कहा कि महंगाई सहित जितनी भी समस्याएं है। इसके लिए हिन्दुत्ववादियों की सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि हिन्दुत्ववादी सत्ता के लिए वह किसी को मार-काट भी सकता है। उसका रास्ता सत्ताग्रह है। सत्यागृह नहीं है। हिन्दू सच्चाई के मार्ग पर चलता है। महात्मा गांधी सच्चाई का मार्ग ढूंढते रहे, जिन पर हिन्दुत्वादी गौडसे ने गोलियां दाग दी। उन्होंने कहा कि रामायण और महाभारत में कहीं भी गरीब को मारना या कमजोर को दबाने की बात नहीं लिखी। गीता में कृष्ण ने अर्जुन से यह नहीं कहा कि सत्ता के लिए मार डालो, बल्कि कहा कि सच्चाई के लड़े।
उन्होंने कहा कि 700 शहीद किसानों के  लिए संसद में दो मिनट का मौन रखने की कोशिश की, जिसकी अनुमति नहीं दी गयी। सरकार ने कहा कि शहीद किसानों के बारे में उनके पास जानकारी नहीं है। वह किस आधार पर मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 400 शहीद किसान परिवारों को 5 लाख रूपए दिये तथा 52 को रोजगार दिया।

गांधी ने आरोप लगाया कि मंत्रियों के कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने रोजगार समापत कर दिये है। मोदी सरकार अडाणी और अंबानी के लिए काम कर रही है। उन्हें कभी एयरपोर्ट दिया जा रहा है तथा कभी और सरकारी संपति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने जिन संस्थाओं को बनाया। उन्हें मोदी बांट रही है।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक बेरोजगारी है, क्योंकि रोजगार देने वाले छोटे दुकानदार और छोटे उद्योग समापत कर दिये है। उन्होंने कहा कि एक प्रतिशत आबादी के पास 35 प्रतिशत धन है तथा 55 प्रतिशत के पास छह प्रतिशत धन है। उन्होंने सवाल किया कि यह क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस आक्रमण के खिलाफ होना पड़ेगा। महंगाई की चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि गैस की कीमतें मोदी सरकार ने बढ़ा दी तथा डीजल 60 से 90रूपए हो गया है।

 

Read More वोटिंग पर दिखा गर्मी का असर, कम संख्या में पहुंच रहे है मतदाता

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित