राजस्थान पुलिस सेवा (दूरसंचार) का कैडर रिव्यू, 94 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

राजस्थान पुलिस सेवा (दूरसंचार) का कैडर रिव्यू, 94 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का एक पद, उप पुलिस अधीक्षक के 6 पद, पुलिस निरीक्षक के 9 पद, उप निरीक्षक पुलिस के 18 पद, हैड कॉनिस्टेबल के 10 पद तथा कॉनिस्टेबल के 50 पदों सहित कुल 94 पदों का सृजन किया जाएगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान पुलिस सेवा (दूरसंचार) के कैडर रिव्यू के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इस निर्णय के बाद पुलिस दूरसंचार विभाग में 94 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का एक पद, उप पुलिस अधीक्षक के 6 पद, पुलिस निरीक्षक के 9 पद, उप निरीक्षक पुलिस के 18 पद, हैड कॉनिस्टेबल के 10 पद तथा कॉनिस्टेबल के 50 पदों सहित कुल 94 पदों का सृजन किया जाएगा।

प्रस्ताव के अनुसार, पुलिस दूरसंचार विभाग में इन पदों की सेवाएं, आवश्यकता होने पर राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) द्वारा तकनीकी कोर ग्रुप के लिए ली जाएंगी। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में राज्य के कर्मचारियों को पदोन्नति के समुचित अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों के कैडर रिव्यू तथा नवीन पदों के सृजन की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में यह स्वीकृति प्रदान की गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

 लोकसभा चुनाव के मतदान कराने के लिए दल हुए रवाना  लोकसभा चुनाव के मतदान कराने के लिए दल हुए रवाना 
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि सभी मतदान दलों की रवानगी के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।...
अफ्रीका में विद्रोहियों ने घरों में लगाई आग, 14 लोगों की मौत
भाजपा ने महाराष्ट्र की सीट से नारायण राणे को बनाया उम्मीदवार
वैक्स म्यूजियम में लगाया विराट कोहली का पुतला, पर्यटकों ने स्टेच्यू के साथ फोटो कराए क्लिक 
असर खबर का - वन्यजीव विभाग ने 1.40 लाख से बनाई सुरक्षा दीवार
ब्राजील में कुत्तों से बचने के प्रयास में पलटी बस, 7 लोगों की मौत
अरविंद केजरीवाल ने जेल से सरकार चलाने की मांग को लेकर दायर की याचिका