महिला ने बेटे के साथ मिलकर की हत्या, शव के किए 10 टुकड़े, फ्रिज में रखा, कई दिनों तक फेंकने गई

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस जैसी एक और दरिंदगी

महिला ने बेटे के साथ मिलकर की हत्या, शव के किए 10 टुकड़े, फ्रिज में रखा, कई दिनों तक फेंकने गई

पुलिस की पूछताछ में पूनम और दीपक ने बता कि पूनम को शक था कि बेटे दीपक की पत्नी और उसकी एक तलाकशुदा बेटी पर भी अंजन बुरी नजर रखता है। यह बेटी पूनम के साथ ही रह रही थी।

नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस जैसा एक और दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शहर के त्रिलोकपुरी हत्याकांड का सोमवार को खुलासा किया। एक महिला ने बेटे के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके 10 टुकड़े किए, उन्हें फ्रिज में रखा और कई दिन तक आसपास के इलाकों में उन्हें फेंकती रही।
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को ही 2 सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। इसमें बेटा बैग में टुकड़े ले जाता दिखाई दे रहा है और मां भी पीछे दिख रही है। पुलिस ने अब तक शव के 6 टुकड़े बरामद किए हैं। इनमें सिर भी है।

बिना शादी किए साथ रह रही थी महिला
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया कि जिसकी हत्या की गई उसका नाम अंजन दास है, जो त्रिलोकपुरी में रहता था। हत्या की आरोपी महिला का नाम पूनम है, वह अंजन के साथ बिना शादी किए रह रही थी है। बेटे का नाम दीपक है। आरोपी पूनम और उसके बेटे दीपक को पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अदालत में पेश किया जहां से दोनों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

शक: बहु और बेटी पर थी बुरी नजर 
पुलिस की पूछताछ में पूनम और दीपक ने बता कि पूनम को शक था कि बेटे दीपक की पत्नी और उसकी एक तलाकशुदा बेटी पर भी अंजन बुरी नजर रखता है। यह बेटी पूनम के साथ ही रह रही थी।

कौन है पूनम
पूनम ने बताया कि उसकी बिहार में सुखदेव तिवारी से बेहद कम उम्र में शादी हुई थी। वह दिल्ली आ गया और उसकी तलाश में पूनम भी आ गई। पर सुखदेव नहीं मिला, उसके बाद वह कल्लू नाम के व्यक्ति के साथ रहने लगी। कल्लू से उसके 3 बच्चे हुए। बिमारी के कारण कल्लू की मौत हो गई। इसके बाद पूनम अंजन के साथ रहने लगी।

रोज रात शव के टुकड़े फेंकने जाते
बुरी नीयत का शक होने पर पूनम और दीपक ने अंजन की हत्या की साजिश रची। 30 मई को दोनों ने अंजन को शराब पिलाई। जिसमें नींद की गोलियां मिली थीं। बेहोश होने के बाद अंजन के गले और शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वारकर हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़ दिया। लाश के 10 टुकड़े किए और इन्हें फ्रिज में रखा। पूनम और दीपक रोज रात को ये टुकड़े बैग में भरकर पांडव नगर और आसपास के इलाकों में फेंकने जाते थे। दस दिन तक ये सिलसिला चला।

Tags: crime

Post Comment

Comment List

Latest News