जोरम से मनोज बाजपेयी का फर्स्ट लुक रिलीज

जोरम की शूटिंग रांची के आस-पास स्थित जंगल और मुंबई स्थित सेट पर हुई है

जोरम से मनोज बाजपेयी का फर्स्ट लुक रिलीज

इस फिल्म का निर्माण अनुपमा बोस और जी स्टूडियो के साथ मिलकर मखीजा फिल्म्स ने किया है।

मुंबई। मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जोरम को लेकर चर्चा में हैं। मनोज वाजपेयी की आने वाली फिल्म जोरम से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस तस्वीर में मनोज बाजपेयी ने अपने आधे सर और कानों को गमछे से ढ़का हुआ है।

जोरम से अपने फर्स्ट लुक को ट्विटर पर शेयर कर मनोज वाजपेयी ने लिखा कि फिल्म बाजार में शानदार प्रदर्शन के बाद अब आपके लिए देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म जोरम का फर्स्ट लुक पेश है। देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म जोरम रोमांचक के साथ-साथ एक्शन से भरपूर होने वाली है।

बताया जा रहा है कि फिल्म जोरम की शूटिंग झारखंड की राजधानी रांची के आस-पास स्थित जंगल और मुंबई स्थित सेट पर हुई है। इस फिल्म का निर्माण अनुपमा बोस और जी स्टूडियो के साथ मिलकर मखीजा फिल्म्स ने किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें