दक्षिण कोरियाई महिला के उत्पीडऩ के आरोप में 2 गिरफ्तार

वीडियो से हुई चेहरो की पहचान

दक्षिण कोरियाई महिला के उत्पीडऩ के आरोप में 2 गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख और नकीब सदरीलम अंसारी के रूप में की गयी है। इन दोनों को यूट्यूबर महिला को यौन प्रताडना दिये जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

मुंबई। मुंबई पुलिस ने दक्षिण कोरिया की महिला के यौन उत्पीडऩ के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख और नकीब सदरीलम अंसारी के रूप में की गयी है। इन दोनों को यूट्यूबर महिला को यौन प्रताडना दिये जाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

डीसीपी अनिल पारस्कर ने संवाददाताओं से कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल एक टीम तैयार की गई। वीडियो से हमने चेहरों की पहचान की, जिसके बाद जांच शुरू की गयी। यह पता चलने पर कि आरोपी खार क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, उनकी खोजबीन शुरू की गयी और 6 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News