कांग्रेस का अब 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान

फरवरी में रायपुर में होगा पार्टी का महाधिवेशन

कांग्रेस का अब 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान

बैठक में शामिल होने आए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में आगमन पर विशेष रूप से उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि हमारी इच्छा है कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्रदेश में चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हों और अपना जन्म दिन भी वहीं मनाएं।

ब्यूरो/नवज्योति,नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में मिल रही सफलता से उत्साहित होकर रविवार को देश की आम जनता से जुड़ने के लिए एक और अभियान की घोषणा कर दी। पार्टी ने कहा है कि आगामी 26 जनवरी से देशव्यापी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत होगी, जो दो माह तक चलेगा। जिसमें बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक यात्राओं का आयोजन होगा। इसी दौरान जिला स्तर पर अधिवेशन एवं प्रदेश स्तर पर रैलियां होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में हुई 47 सदस्यीय संचालन समिति की बैठक में इस योजना को अंतिम रुप दिया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

उत्साहित दिखे सीएम अशोक गहलोत
बैठक में शामिल होने आए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में आगमन पर विशेष रूप से उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि हमारी इच्छा है कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्रदेश में चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हों और अपना जन्म दिन भी वहीं मनाएं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का कारवां चल चुका है और इसीलिए भाजपा विचलित हो रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी की असली छवि जनता के सामने आ रही है।

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत