कोटा दक्षिण वार्ड 31-गंदगी का अम्बार, नालियां हो रही जाम

सफाईकर्मी मोहल्लों में आकर झाड़ू नहीं लगाते

कोटा दक्षिण वार्ड 31-गंदगी का अम्बार, नालियां हो रही जाम

रंगबाङी मोहल्ले में कई जगह पर कचरे के ढेर पङेÞ हैं। वहीं कुछ मकानों के सामने पत्थर के ढेर भी लग रहे हैं। इन पत्थरों के ढेर के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार समस्याएं बताई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।

कोटा। रंगबाङी, आरोग्य नगर, तेजाजी मन्दिर क्षेत्र के निवासी विभिन्न समस्याओं से परेशान हो रहे हैं। यहां पर सूअर विचरण करते रहते हैं। चारों तरफ गंदगी फैल रही है। सफाई कर्मचारी मुख्य सङÞक की सफाई कर लौट जाते हैँ। गलियों की सफाई नहीं करने से चारों तरफ कचरा फैला रहता है। रंगबाङी क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि सफाईकर्मी कभी भी मोहल्लों में आकर झाङू नही लगाते हैं। इस कारण उनकों खुद ही घरों के आगे तक सफाई करनी पड़ती है। कचरे को मुख्य सङÞक पर लगे कचरा डिपो में डालने जाना पङÞता है। यह हमारे लिए रोजाना की समस्या बन गई है। कई जगह पर नालियां मलबे से अटी हैं। नालियों की सफाई वाले रोज नहीं आते हैं। इससे नालियों का पानी सड़क पर फैल रहा है। गलियों में दिनभर सूअर विचरण करते रहते हैं। कई बार दरवाजा खुला रह जाए तो सूअर घर में भी घुस जाते हैं और अन्दर गंदगी कर देते हैं। जिससे महिलाओं को सफाई करने में काफी परेशानी होती है। रंगबाङी मोहल्ले में कई जगह पर कचरे के ढेर पङेÞ हैं। वहीं कुछ मकानों के सामने पत्थर के ढेर भी लग रहे हैं। इन पत्थरों के ढेर के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार समस्याएं बताई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। 

मोहल्ले में नालों की सफाई करने वाले वाले भी नियमित कहां आ रहे है। कभी-कभार आ जाते हैं। जिससे नालों की सफाई औपचारिकता मात्र हैं। यदि नियमित साफ करने आ  जाएं तो मच्छरों की भरमार नहीं होगी और लोग बीमार भी नहीं होंगे। 
- गंगा देवी, स्थानीय वार्डवासी

कचरा गाङी आती ही नहीं है। वहीं मोहल्ले में सफाईकर्मी 6-7 रोज में आ रहे जिससे हमें स्वयं ही सफाई कर मुख्य मार्ग पर लगे कचरा पात्र में जाकर कचरा डालना पङता हैं।यहां सफाईकर्मी रोजाना आकर सफाई कर जाएं तो हमारी समस्या का हल हो जाए।
- रानू कंवर,स्थानीय वार्डवासी

वैसे हमारे वार्ड में बड़ी समस्याएं कुछ नहीं हैं। पार्षद द्वारा आबादी अनुसार ठीक कार्य करवाया जा रहा हैं। छोटी-मोटी समस्याएं तो रहती हैं। वार्ड में कुछ सङÞकों का नवीनीकरण हो जाए तो आवागमन में परेशानी नहीं होगी।
- दुर्गा सिंह नरूका, स्थानीय वार्डवासी

Read More चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता

मैने आवारा सुअरों को पकङने को लेकर निगम में महापौर को लंबे समय से लिखकर दे रखा हैं। अभी निगम के पास कर्मियों की कमी चल रही हैं। व्यवस्था होते ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। मोहल्लों में नालियों के क्रांसिग का कार्य करवाया जा रहा है। अगर वार्ड में कुछ समस्याएं हैं तो उन्हे शीघ्र ही दुरुस्त कराने का किया जाएगा।
- ओम कृष्ण गुंजल, पार्षद 31 नम्बर कोटा दक्षिण

Read More प्रदेश में तेज गर्मी का असर, जयपुर @ 38.6 डिग्री पहुंचा तापमान, 26 से बदलेगा मौसम

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी-राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस मोदी-राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस
चुनाव आयोग ने दोनों पार्टियों के प्रमुखों को जारी नोटिसों में मोदी या गांधी का सीधे उल्लेख नहीं किया है,...
जैसलमेर में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त
चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता
इराक में 11 आईएस आतंकवादियों को दी फांसी, अभी भी बड़े पैमाने पर छिपे 
दूसरे फेज में निष्क्रिय रहे कांग्रेसियों की रिपोर्ट मांगी, शहरी क्षेत्रों में प्रचार पर बढाया जोर
जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या
ब्राजील में टक्कर के बाद वाहन में लगी आग, 4 लोगों की मौत