
यात्रा की सफलता देख भाजपा हुई विचलित : गहलोत
खुले रूप से आरोप लगाता हूं
गहलोत ने कहा कि मैं खुले रूप से आरोप लगाता हूं कि राष्ट्रीय मीडिया जानबूझकर यात्रा को कवरेज नहीं दे रहा है।
झालावाड़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा यात्रा की सफलता को देखकर विचलित हो गई है। अभी यदि कोई यात्रा का साथ दे रहा है, तो वह सोशल मीडिया है और देश की जनता है। गहलोत ने कहा कि मैं खुले रूप से आरोप लगाता हूं कि राष्ट्रीय मीडिया यात्रा को कवरेज नहीं दे रहा है। झालावाड़ में भारत जोड़ो यात्रा के विश्राम स्थल बोरदा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए। मुख्यमंत्री गहलोत ने मीडिया से कहा कि यदि इतनी बड़ी यात्रा को और सच्चाई को आप जनता के सामने नहीं दिखाओगे, तो आप को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। मैं मीडिया हाउसों के मालिकों से कहना चाहूंगा कि कुछ भी करें हम घबराने वाले नहीं हैं क्योंकि राहुल का रास्ता सच्चाई का और देश को जोड़ने वाला है।
यात्रा में हमारे साथ कोई भी व्यक्ति किसी भी राजनीतिक विचारधारा का व्यक्ति चल सकता है, बस उसके मन में हो कि देश जुड़ा रहे और देश में सद्भाव और भाईचारा बना रहे। हम भाजपा, आरएसएस के लोगों तथा अन्य सभी राजनीतिक विचारधारा वाले लोगों को भी साथ आने के लिए आमंत्रित करते हैं। सरकारी संस्थानों का दमन, अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश कहा जा रहा है। गहलोत ने कहा कि ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का जिस तरह से दुरुपयोग हो रहा है और सरकारी संस्थानों का दमन किया जा रहा है उससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश कहां जा रहा है। कहा कि यात्रा खत्म होने के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलेगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List