सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत राज्य सरकार के सुशासन पर जनता की मुहरः गहलोत

सरदारशहर से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने हासिल की जीत

सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत राज्य सरकार के सुशासन पर जनता की मुहरः गहलोत

उन्होंने कहा कि जनता का यह स्पष्ट संदेश है, कि वर्ष 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। 

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुरु जिले में सरदारशहर विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जताते हुए कहा है, कि यह जीत कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील, जवाबदेह सुशासन एवं शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। गहलोत ने सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा के चुनाव जीतने पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता का यह स्पष्ट संदेश है, कि वर्ष 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान में गत 4 सालों में हुए 9 उपचुनावों में कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा महज एक सीट जीत सकी है। इनमें भी भाजपा एक सीट पर जमानत जब्त एवं एक सीट पर तीसरे नंबर पर पहुंच गई जो यह दिखाता है, कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कितना भी झूठ बोल ले पर राजस्थान की जनता सच के साथ है, एवं वर्ष 2023 में रिवाज बदलकर फिर से कांग्रेस को जिताएगी।

गत 5 दिसंबर को सरदारशहर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की आज हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने भाजपा के अशोक कुमार पींचा को हराया।    

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित