शौर्य चक्र सम्मानित कैप्टन वरूण सिंह के निधन का समाचार मिलते ही पैतृक गांव कन्हौली में शोक की लहर, श्रंद्धाजलि देने वालों का जमावड़ा

अदम्य साहस के लिए उन्हें 15 अगस्त 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।

शौर्य चक्र सम्मानित कैप्टन वरूण सिंह के निधन का समाचार मिलते ही पैतृक गांव कन्हौली में शोक की लहर, श्रंद्धाजलि देने वालों का जमावड़ा

देवरिया। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत के बाद हादसे में एक मात्र जीवित बचे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कन्हौली निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की उपचार के दौरान बुधवार को निधन की सूचना मिलने के बाद देश के साथ उनके पैतृक गांव कन्हौली में शोक की लहर दौड़ गई।

देवरिया। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में  सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत के बाद हादसे में एक  मात्र जीवित बचे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कन्हौली निवासी ग्रुप कैप्टन  वरुण सिंह की उपचार के दौरान बुधवार को निधन की सूचना मिलने के बाद देश के साथ उनके पैतृक गांव  कन्हौली में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि देवरिया के लाल की  सलामती के लिए लोग प्रार्थना कर रहे थे लेकिन  ग्रुप कैप्टन  कई दिनों से जिन्दगी के लिए लड़ रही जंग हार गये। बहादुर लाल के  निधन की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर तहसील  क्षेत्र के उनके पैतृक गांव कन्हौली में शोक की लहर छायी हुई है और उनके  आवास पर शोकाकुल लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है और भीड़ अपने लाल को गम में शहीद के आवास पर जमा होकर शहीद को श्रंद्धाजलि दे रही हैं।

शहीद वरूण सिंह के परिवार में माता,पिता,भाई के साथ पत्नी और दो बच्चे हैं। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई उड़ीसा में हुई थी और वह  एनडीए की परीक्षा पासकर वायु सेना में अधिकारी बने। उनके पिता कृष्ण  प्रताप सिंह आर्मी में कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वरुण के छोटे  भाई तनुज सिंह मुंबई में भारतीय नौसेना में अधिकारी हैं। पिछले साल एक उड़ान  के दौरान विमान में बड़ी तकनीकी खराबी के बाद भी कैप्टन वरुण सिंह ने विमान  को हैंडल करते हुए विमान को सकुशल जमीन पर उतारा था। उनके इस अदम्य साहस के  लिए उन्हें 15 अगस्त 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से  सम्मानित किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें