उप जिला प्रमुखों और उप प्रधानों के चुनाव आज : चार में से तीन कांग्रेस, एक भाजपा का जिला प्रमुख बारां में क्रॉस वोटिंग से भाया की पत्नी को कमान

उप जिला प्रमुखों और उप प्रधानों के चुनाव आज : चार में से तीन कांग्रेस, एक भाजपा का जिला प्रमुख बारां में क्रॉस वोटिंग से भाया की पत्नी को कमान

30 पंचायत समितियों में से 19 में कांग्रेस, 10 में भाजपा के प्रधान बने, एक में सीपीआईएएम जीती

 जयपुर। प्रदेश की चार जिला परिषदों में गुरुवार को हुए जिला प्रमुखों के चुनाव में बारां में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस की प्रत्याशी और प्रदेश के खान मंत्री की पत्नी उर्मिला जैन ने एक मत से जिला प्रमुख का चुनाव जीत लिया। इससे भाजपा को बड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही श्रीगंगगानगर और करौली जिला परिषदों में भी कांग्रेस के जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। केवल कोटा जिला परिषद में भाजपा का जिला प्रमुख बना है। चौथे चरण में चार जिला परिषदों में से तीन में कांग्रेस का दबदबा रहा है। बारां में जिला परिषद के कुल 25 वार्डों में से 13 में भाजपा और 12 में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे, लेकिन गुरुवार को हुए जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी को 13 और भाजपा प्रत्याशी को 12 मत मिले है। इस तरह कांग्रेस एक मत क्रॉस वोटिंग कराने में सफल रही।


बारां में भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का आपसी मतभेद खुलकर सामने आ गया। एक गुट के कार्यकर्ताओं ने सांसद दुष्यंत सिंह के कार्यालय में तोड़फोड़ भी कर दी। पहले कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पथराव भी किया। समाचार लिखे जाने तक कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात थी।  कोटा जिला परिषद में भाजपा के मुकेश मेघवाल जिला प्रमुख का चुनाव जीत गए। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गीता मेघवाल को तीन मतों से हराया। कोटा जिला परिषद में 23 वार्ड में से 13 पर भाजपा और 10 पर कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य जीते थे।

शिमला देवी निर्विरोध जिला प्रमुख बनी
करौली जिला परिषद में कांग्रेस की शिमला देवी निर्विरोध जिला प्रमुख बनी हैं। यहां कोई उम्मीदवार ही नहीं मिला।  जिला प्रमुख बनी शिमला देवी पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा के क्षेत्र सपोटरा से हैं। करौली की जिला प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित थीं। यहां भाजपा से इस वर्ग का कोई जिला परिषद सदस्य ही नहीं जीती। इसलिए कांग्रेस को एक तरफा जीत मिल गई। करौली में जिला परिषद के 27 वार्डों में 15 पर कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य हैं, यहां भाजपा के सात, बसपा का एक और 4 निर्दलीय जिला परिषद सदस्य जीते हैं। श्रीगंगानगर जिला परिषद में  कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा जिला प्रमुख बने हैं। इंदौरा कांग्रेस के राष्टÑीय सचिव भी है। यहां 31 में से कांग्रेस के पास 25 जिला परिषद सदस्य थे।

परिणाम जनता का कांग्रेस पर भरोसे का प्रतीक: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि चार जिलों में हुए पंचायतीराज चुनावों के परिणाम जनता का कांग्रेस सरकार पर भरोसे का प्रतीक है। गहलोत ने कहा कि चार जिलों में हुए पंचायतीराज चुनावों में से चार में से तीन जिला परिषदों में जिला प्रमुख एवं 30 में से 19 पंचायत समितियों में प्रधान कांग्रेस के बने हैं। यह जनता का कांग्रेस सरकार पर भरोसे का प्रतीक है। सभी नवनिर्वाचित जिला प्रमुखों एवं प्रधानों को बधाई एवं शुभकामनाएं तथा जनता का आभार।

पंचायती राज चुनाव सम्पन्न, अब मुकम्मल तस्वीर  
भाजपा के 17, कांग्रेस के 13 और तीन निर्दलीय जिला प्रमुख

जिला    जिला प्रमुख    पार्टी
अजमेर    सुशील कंवर    निर्दलीय
बांसवाड़ा    रेशमा मालवीया    कांग्रेस
बाड़मेर    महेन्द्र कुमार चौधरी    कांग्रेस
भीलवाड़ा    बरजी बाई    भाजपा
बीकानेर    मोंडाराम    कांग्रेस
बूंदी    चन्द्रावती    निर्दलीय
चित्तौड़गढ़    सुरेश    भाजपा
चूरू    वंदना आर्य    भाजपा
डूंगरपुर    सूर्या आहारी    निर्दलीय
हनुमानगढ़    कविता    कांग्रेस
जैसलमेर    प्रताप सिंह    भाजपा
जालौर    राजेश कुमार    भाजपा
झालावाड़    प्रेम बाई    भाजपा
झुंझुनूं    हरषीनी कुल्हरी    भाजपा
नागौर    भागीरथ राम    भाजपा
पाली    राशमी सिंह    भाजपा
प्रतापगढ़    इंदिरा देवी    कांग्रेस
जिला    जिला प्रमुख    पार्टी
राजसंमद    रतनी    भाजपा
सीकर    गायत्री कंवर    भाजपा
टोंक    सरोज बंसल    भाजपा
उदयपुर    ममता कुंवर पंवार    भाजपा
भरतपुर    जगत सिंह    भाजपा
दौसा    हीरालाल    कांग्रेस
जयपुर    रमा देवी    भाजपा
जौधपुर    लीला मदेरणा    कांग्रेस
सवाई माधोपुर    सुदामा    कांग्रेस
सिरोही    अर्जुनराम    भाजपा
अलवर    बलवीर सिंह    कांग्रेस
धौलपुर    भगवान देवी    कांग्रेस
बारां    उर्मिला जैन    कांग्रेस
करौली    शिमला देवी    कांग्रेस
श्रीगंगानगर    कुलदीप इन्दौरा    कांग्रेस
कोटा    मुकेश मेघवाल    भाजपा

उप जिला प्रमुखों और उप प्रधानों के चुनाव आज

 प्रदेश के चार जिलों में शुक्रवार को उप जिला प्रमुखों और उप प्रधानों का चुनाव होगा।  राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार उप जिला प्रमुख और उप प्रधान के चुनावों के लिए 24 दिसम्बर को सुबह दस बजे जिला परिषदों और पंचायत समितियों के मुख्यालयों पर बैठक होगी।   सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद साढ़े 11 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच हुई और एक बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यक हुआ तो अपरान्ह तीन बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके तुरंत बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे  लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। साथ कई लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित और केंद्रीय पार्टी नेताओं...
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें
आप ने दिल्ली के लोगों से की जेल का जवाब वोट से देने की अपील