राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने का दिया निर्देश

राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने का दिया निर्देश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं को विधानसभा का चुनाव पूरी एकता के साथ लडऩे और पार्टी को जीत दिलाने का निर्देश दिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं को विधानसभा का चुनाव एकता के साथ लडऩे और पार्टी को जीत दिलाने का निर्देश दिया है। गांधी ने उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं से कहा कि चुनाव से पहले किसी भी तरह की लड़ाई स्वीकार्य नहीं होगी। इसलिए सभी नेता मिलकर पार्टी को जिताने के लिए चुनाव लड़े। मुख्यमंत्री कौन होगा। इस बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की है। पार्टी नेताओं की दिल्ली में गांधी से मुलाकात हो रही थी, तो उत्तराखंड के देहरादून में पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं में लड़ाइ हो गई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में तोडफ़ोड की।
 

Post Comment

Comment List

Latest News