सात माह का बच्चा बेचने आई महिला गिरफ्तार

बच्चों की खरीद फरोख्त : पांच दिन पहले उदयपुर में भी बेचा गया बच्चा

सात माह का बच्चा बेचने आई महिला गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी महिला राजकुमारी पत्नी प्रेम हरमोर मीणा निवासी ओड़ा फला कालीघाटी एकलिंगपुरा, थाना जावरमांइस का मोबाइल जब्त किया। इसकी जांच में बच्चे का फोटो दिल्ली के मनोज को भेजने की बात सामने आई।

ब्यूरो/नवज्योति, उदयपुर। शहर के सवीना थाना क्षेत्र में सात माह का बच्चा बेचने आई महिला को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि इस बच्चे का उसने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से दो लाख रुपए में सौदा किया था। पांच दिन पूर्व भी वह एक महिला को दो लाख रुपए में बच्चा बेच चुकी है। गिरफ्तार महिला जरूरतमंदों को यह भी कहती थी कि अगर लड़की चाहिए तो भी मिल जाएगी। पुलिस को गुरुवार शाम को सूचना मिली थी कि एक महिला गोद में 6-7 माह का बच्चा लेकर खड़ी है। वह किसी का इंतजार कर रही है, ताकि इस बच्चे को बेच सके। पुलिस मौके पर पहुंची। उसने बताया कि यह बच्चा आज सुबह की झाड़ोल क्षेत्र के उंड़ा वेला चेचलिया निवासी रामलाल व उसकी पत्नी पायल उसे देने आए थे। बच्चा उसने 70 हजार रुपए में खरीदा था। यह बच्चा लेने के लिए मनोज तिवारी दिल्ली से आने वाला था।

मोबाइल में मिला बच्चे का फोटो
पुलिस ने आरोपी महिला राजकुमारी पत्नी प्रेम हरमोर मीणा निवासी ओड़ा फला कालीघाटी एकलिंगपुरा, थाना जावरमांइस का मोबाइल जब्त किया। इसकी जांच में बच्चे का फोटो दिल्ली के मनोज को भेजने की बात सामने आई। राजकुमारी ने बताया कि उसने पांच दिन पहले भी एक बच्चा उदयपुर निवासी सिमरन को बेचा था। यह बच्चा भी झाड़ोल क्षेत्र से ही लाया गया था। रात होने पर पुलिस ने आरोपी महिला को नारी निकेतन भेज दिया, जहां से शुक्रवार को लाकर गिरफ्तार किया गया। वहीं बरामद बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर शिशुगृह में सौंपने की कार्रवाई की गई।

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ा यात्रीभार, ट्रेनों में लंबी वेटिंग गर्मी की छुट्टियों में बढ़ा यात्रीभार, ट्रेनों में लंबी वेटिंग
गर्मियों की छुट्टियां नजदीक आते ही ट्रेनों में अधिक यात्री भार बढ़ गया है इसके चलते ट्रेनों में 50 से...
डांस ऑफ एनवी गाने पर फिर थिरकेंगी माधुरी-करिश्मा
मोदी ने उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर गरीबों का हक मारा : राहुल
अलास्का में नदी में गिरा विमान, लोगों से बचने का आग्रह
पीएचईडी शासन सचिव का जल भवन का आकस्मिक दौरा, लापरवाहों को दिए नोटिस
बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी भाजपा से निष्कासित
पाकिस्तान में सैन्य अभियान में मारे गए 3 आतंकवादी, एक गिरफ्तार