रैनबसेरों के निरीक्षण के लिए अधिकारी नियुक्ति के आदेश

रैनबसेरों के निरीक्षण के लिए अधिकारी नियुक्ति के आदेश

सड़क किनारे सोने वाले लोगों को पहुंचाया आश्रय स्थलों तक

 जयपुर। गरीब एवं असहाय लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर निगम हेरिटेज की ओर से संचालित रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाओं का अधिकारी औचक निरीक्षण करेंगे। इसके लिए निगम हेरिटेज आयुक्त ने क्षेत्रवार अधिकारियोंय की नियुक्ति कर दी है। नगर निगम हेरिटेज के आयुक्त अवधेश मीणा ने बताया कि सर्दी के मौसम में गरीब व सहाय लोगों को राहत देने के लिए समय-समय पर रैन बसेरों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए जोन उपायुक्तों के साथ अधिशासी अभियंता और अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम हेरिटेज में चार अस्थाई रैन बसेरे और सात स्थाई आश्रय स्थल संचालित हो रहे हैं।


असहायों को पहुंचाया आश्रय स्थल

सर्दी में सड़क किनारे और पुलियाओं के नीचे सोने वाले लोगों को राहत देते हुए निगम हेरिटेज प्रशासन ने शनिवार को रैन बसेरों में पहुंचाया। इसमें चांदपोल से रेलवे स्टेशन रोड, स्टेशन पुलिया, हसनपुरा पुलिया के नीचे, रेलवे मेट्रो स्टेशन के आस-पास और पीडब्ल्यूडी रोड आदि स्थानों से फुटपाथ पर खुले में सोए हुए लोगों को ले जाकर खासा कोठी पुलिया के नीचे बने रैन बसेरा एवं हसनपुरा पुलिया के नीचे रेन बसेरा में दाखिल किया गया।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
हसनपुरा पुलिया के नीचे (अस्थाई) व बाल रैन बसेरा रेलवे स्टेशन के (स्थाई) स्थित आश्रय स्थलों की जिम्मेदारी हवामहल-आमेर जोन के उपायुक्त को दी गई है। इसी प्रकार ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे (अस्थाई) व शहीद भगत सिंह पार्क आदर्श नगर (स्थाई) आश्रय स्थल सिविल लाईंस जोन उपायुक्त को, परमानंद हॉल सहकार मार्ग सी स्कीम (अस्थाई) की जिम्मेदारी आदर्श नगर जोन उपायुक्त को, खासा कोठी पुलिया के नीचे (अस्थाई) व रेलवे स्टेशन के पास (स्थाई) आश्रय स्थल की जिम्मेदारी किशनपोल जोन उपायुक्त को, दूध मंडी पानी पेच तिराहा सिविल लाईंस जोन (स्थाई) आश्रय स्थल की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता किशनपोल जोन को, नगर निगम विद्याधर नगर का पुराना भवन शास्त्री नगर (स्थाई) आश्रय स्थल की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता हवामहल आमेर जोन को, हटवाड़ा वृद्धास्थल हसनपुरा (स्थाई) की जिम्मेदारी, अधिशासी अभियंता आदर्श नगर जोन और गोविंददेवजी मंदिर के पास स्थाई आश्रय स्थल में व्यवस्थाओं की देखरेख अतिरिक्त मुख्य अभियंता देखेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुरक्षा व्यवस्था : 5 राज्यों की सीमाओं पर बनाई 225 चैक पोस्ट सुरक्षा व्यवस्था : 5 राज्यों की सीमाओं पर बनाई 225 चैक पोस्ट
निर्वाचन क्षेत्रों में बेहतर मतदान करने के लिए क्षेत्र के मतदाताओं के अतिरिक्त बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। यदि...
भाजपा के बूथ पर प्रत्याशी के बैनर तक नहीं, मोदी के नाम पर मांग रहे वोट 
ऑस्ट्रेलिया में अपराधियों के खिलाफ अभियान में 20 से अधिक किशोर गिरफ्तार 
वोटिंग पर दिखा गर्मी का असर, कम संख्या में पहुंच रहे है मतदाता
मई में सिकंदर की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान!
लोकसभा चुनाव में इंडिया समूह की होगी जीत : स्टालिन
घूंघट ओढ़कर गीत गाते हुए मतदान करने पहुंची महिलाएं