आर्थिक प्रगति में उद्यमी, व्यापारी और करदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सीएम

परामर्शदात्री समिति की बैठक

आर्थिक प्रगति में उद्यमी, व्यापारी और करदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सीएम

राज्य सरकार की ओर से करीब एक करोड़ लोगों को पेंशन दी जा रही है। वहीं इंदिरा रसोई में सरकार प्रति थाली पर 17 रुपए का अनुदान दे रही है। 

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य की आर्थिक प्रगति में उद्यमियों, व्यापारियों और करदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हर साल की भांति इस साल भी परामर्शदात्री समिति के सुझावों का बजट में समावेश करने के प्रयास किए जाएंगे। गहलोत राज्य बजट की तैयारियों को लेकर शनिवार को सचिवालय में परामर्शदात्री समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश जीडीपी ग्रोथ में देश में दूसरे नंबर पर है। इन्वेस्ट राजस्थान समिट में रिकॉर्ड निवेश के एमओयू हुए, जो अपने आप में ऐतिहासिक हैं। गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार की ओर से करीब एक करोड़ लोगों को पेंशन दी जा रही है। वहीं इंदिरा रसोई में सरकार प्रति थाली पर 17 रुपए का अनुदान दे रही है। 
वहीं व्यापारिक संगठनों ने कहा कि केन्द्र सरकार ने स्क्रैप पॉलिसी को 2022 से लागू कर रखा है, हालांकि प्रदेश में इसे अभी तक लागू नहीं किया है। इसका सरलीकरण कर इसे प्रदेश में भी लागू किया जाए। संगठनों ने कहा कि रीको क्षेत्र में सभी विकास कार्य रीको करता है, लेकिन नगर रीको क्षेत्र में हस्तक्षेप पर यूडी टैक्स वसूलता है। ऐसे में रीको क्षेत्र में नगर निगम के हस्तक्षेप को दूर किया जाए। फायर टैक्स रीजनेबल करने, लैंड टैक्स कम करने और जीएसटी का भी सरलीकरण किया जाए। वहीं राजस्थान में यूनिट टूरिज्म पॉलिसी को भी जल्दी से जल्दी लागू करने की मांग की गई। 

Tags: CM Gehlot

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी